करनैलगंज/गोण्डा - बोया हुआ गन्ना उखाड़ने पर विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। मामले में पीड़ित द्वारा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। घटना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बसेरिया से जुड़ा है जहां,पुलिस को दी गई तहरीर में राम कुशल दूबे पुत्र त्रिभुवन दूबे द्वारा कहा गया है कि उसने खेत में गन्ना बो रखा था, जिसे विपक्षी गिरधारी दूबे पुत्र ओमप्रकाश तथा बिट्टा पत्नी गिरधारी ने उखाड़ कर फेंक दिया। जिसकी जानकारी होने पर वह अपने भाई ओम प्रकाश पुत्र त्रिभुवन को खेत दिखाने गया था, जहां विपक्षी ने लात, घूंसा तथा फावड़े से हमला कर दिया। जिससे पीड़ित के सिर व हाथ पैर में गंभीर चोट आई है। मामले में पीड़ित द्वारा पुलिस से न्याय की गुहार लगाई गई है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुएआरोपी पति पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच - पड़ताल शुरू कर दिया है।
No comments:
Post a Comment