सहारनपुर - रामपुर मनिहारान क्षेत्र में बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया,सिरसली कलां के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के मुताबिक सड़क हादसे में ट्रॉली सवार आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हुए।
सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा घायलों को इलाज हेतु अस्पताल भेजवाया गया । अब पुलिस हादसे के कारणों की जांच- पड़ताल कर रही है।
No comments:
Post a Comment