Showing posts with label Lalitpur. Show all posts
Showing posts with label Lalitpur. Show all posts
Aug 17, 2026
Lalitpur
August 17, 2026
ललितपुर - हैवान चाची ने 8 वर्षीय भतीजे को बड़ी निर्दयता पूर्वक मार डाला, मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्यारोपी चाची को अरेस्ट कर जेल भेज दिया। दिल दहलाने वाला यह मामला बानपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत बिल्ला गांव से जुड़ा है, जहां 8 साल के अभय की हत्या के खुलासे के बाद लोग सन्न रह गए। आरोप है कि आत्महत्या दिखाने के लिए कीटनाशक पिलाया और गला दबा कर भतीजे की जान ले ली। आरोप है कि चाची द्वारा संपत्ति की लालच में जघन्य अपराध को अंजाम देने के बाद शव को कमरे में बंद कर ताला लगा दिया गया।
May 7, 2026
Lalitpur
May 07, 2026
तेज रफ्तार ट्रैक्टर - ट्राली पलटा, आधा दर्जन लोग घायल
ललितपुर - तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई,
ट्रैक्टर - ट्राली पलटने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई, घटना में 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। लोगो द्वारा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र बिरारी गांव का है।
Mar 24, 2026
Lalitpur
March 24, 2026
होम डिलीवरी कर्मचारी से मारपीट
ललितपुर - होम डिलीवरी कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है, थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। आरोप है कि एलपीजी गैस सिलेंडर न देने पर 2 युवकों द्वारा मारपीट की गई, मामले में पीड़ित द्वारा मड़ावरा थाने में तहरीर दी गई है। पूरा मामला मड़ावरा के ज्ञायक गैस एजेंसी का है।
Mar 21, 2026
Lalitpur
March 21, 2026
दादी नातिन की सड़क हादसे में मौत
ललितपुर - बारिश के बीच हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, ट्रैक्टर से गिरकर दादी-नातिन की दर्दनाक मौत से कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, हादसा बानपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत भरोनी का है।
Mar 5, 2026
Lalitpur
March 05, 2026
दो बाईकों में हुई टक्कर, एक की गई जान, तीन घायल
ललितपुर - दो बाइकों में भिड़ंत हो गई, हादसे में एक की मौत हो गई जबकि सड़क हादसे में 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सड़क हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ, घटना मड़ावरा की मदनपुर रोड की है।
Feb 21, 2026
Lalitpur
February 21, 2026
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, शोक की लहर
ललितपुर - अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई, जिससे परिवार में मातम छा गया। मिली जानकारी के मुताबिक पुष्पेंद्र गढ़वा बाजार से अपने घर जा रहा था, तभी सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई।
मृतक क्षेत्र का प्रसिद्ध पेंटर था , उसकी आकस्मिक मौत से क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया। घटना सौजना थानाक्षेत्र के ग्राम गुढ़ा की है।
Jan 27, 2026
Lalitpur
January 27, 2026
मंत्री के बेटे की गाड़ी की चपेट में आकर एक की मौत, दो की हालत नाजुक
ललितपुर - मंत्री के बेटे की गाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसा मंत्री मनोहर लाल पंथ के बेटे नरेश पंथ की कार से हुआ, हादसे के बाद मंत्री का बेटा मौके पर ही कार छोड़कर फरार हो गया। मृतक के परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया, घटना थाना जाखलौन के बरखेरा में हुई।
Jan 5, 2026
Lalitpur
January 05, 2026
ब्रेन हेमरेज से बीएलओ की मौत, मचा कोहराम
Dec 19, 2025
Lalitpur
December 19, 2025
एक रोटी ज्यादा मांगने पर प्रधानाचार्य ने छात्र को जमकर पीटा, सस्पेंड
ललितपुर - बिरधा क्षेत्र अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय निवउआ में एक रोटी ज्यादा मांगने पर प्रधानाचार्य ने छात्र की जमकर पिटाई कर दी , परिजनों का आरोप है प्रधानाध्यापक ने छात्र को 20 डंडे व तीस थप्पड़ मारे।परिजनों के विरोध करने पर उनसे भी अभद्रता की गई, छात्र का बस इतना कसूर था कि उसने मिड-डे मील की एक रोटी ज्यादा मांगी थी। फिलहाल मामले को संज्ञान में लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आरोपी शिक्षक को सस्पेंड कर दिया है।
Dec 9, 2025
Lalitpur
December 09, 2025
पोते से परेशान बुजुर्ग महिला ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
ललितपुर - पोते से परेशान बुजुर्ग महिला ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर फरियाद लगाई, एसपी ने बुजुर्ग महिला की पीड़ा सुनी और उसे खाना खिलाया। आरोप है कि पोता मकान को लेकर विवाद करता है,एसपी ने बुजुर्ग महिला की शिकायत का त्वरित समाधान कराया। मामला तालबेहट क्षेत्र से जुड़ा है।
Dec 6, 2025
Lalitpur
December 06, 2025
संदिग्ध हालत में मिला बुजुर्ग का शव
ललितपुर - संदिग्ध हालत में बुजुर्ग का शवमिला, आरपीएफ- जीआरपी शव अस्पताल लेकर पहुंची।
पुलिस शव की शिनाख्त करने के प्रयास में जुटी हुई है।
मामला ललितपुर स्टेशन GRP कॉम्पेल्स के बाहर का बताया जा रहा है।
Nov 5, 2025
Lalitpur
November 05, 2025
चरित्र विवाद में महिला ने बच्चों को दिया जहर, मां -बेटी की मौत, बेटा गंभीर
ललितपुर - जाखलौन क्षेत्र बरौद गांव में हुई ह्रदयविदारक घटना ने सबको झकझोर दिया। पति-पत्नी में चरित्र को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर महिला ने बच्चों को जहर दे दिया। आनन - फानन में झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां जहर खाने से मां और मासूम बेटी की मौत हो गई जबकि बेटे की हालत नाजुक बनी हुई है।
May 16, 2023
Lalitpur
May 16, 2023
घर में सुरक्षित नहीं बहू,बेटियां,घर में 8वर्षीय बच्ची से रेप,तो ससुर ने बहू से किया मुंह काला
ललितपुर- अब अपने घरों में भी बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, जिले के जाखोरा थाना क्षेत्र में ऐसी दो घटनाएं हुई जिससे लोग हैरान हैं।एक जगह घर में 8 वर्षीय बालिका से युवक ने दरिंदगी की तो वहीं दूसरी घटना बहू के साथ ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगा।फिलहाल पुलिस ने दोनों मामलों को संज्ञान में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।