Mar 24, 2026

होम डिलीवरी कर्मचारी से मारपीट

ललितपुर - होम डिलीवरी कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है, थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। आरोप है कि एलपीजी गैस सिलेंडर न देने पर 2 युवकों द्वारा मारपीट की गई, मामले में पीड़ित द्वारा मड़ावरा थाने में तहरीर दी गई है। पूरा मामला मड़ावरा के ज्ञायक गैस एजेंसी का है।

No comments: