Aug 17, 2026

संपत्ति के लालच में हैवान बनी चाची, 8 वर्षीय भतीजे को कीटनाशक पिलाया फिर गला दबाकर ले ली जान

ललितपुर - हैवान चाची ने 8 वर्षीय भतीजे को बड़ी निर्दयता पूर्वक मार डाला, मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्यारोपी चाची को अरेस्ट कर जेल भेज दिया। दिल दहलाने वाला यह मामला बानपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत बिल्ला गांव से जुड़ा है, जहां 8 साल के अभय की हत्या के खुलासे के बाद लोग सन्न रह गए। आरोप है कि आत्महत्या दिखाने के लिए कीटनाशक पिलाया और गला दबा कर भतीजे की जान ले ली। आरोप है कि चाची द्वारा संपत्ति की लालच में जघन्य अपराध को अंजाम देने के बाद शव को कमरे में बंद कर ताला लगा दिया गया। 

No comments: