Showing posts with label Gonda- Tarabganj. Show all posts
Showing posts with label Gonda- Tarabganj. Show all posts

Oct 30, 2023

October 30, 2023

चोरी की कई घटनाओं में 02 वाछिंत अन्तर्जनपदीय चोर गिरफ्तार-


पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल द्वारा अपराध एवं अपराधियों व वाहन चोरी/नकबजनी/लूट/डकैटी में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। जिसके क्रम में थाना तरबगंज पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुआ है।
आज दिनांक 30.10.2023 को थाना तरबगंज पुलिस द्वारा सुरागरसी-पतारसी कर मुखबिर खास की सूचना पर चोरी करने वाले गैंग के 02 वाछिंत अभियुक्तों- 01. विजय शंकर सोनी, 02. ओमप्रकाश उर्फ ओझा उर्फ नवई को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्तगण मु0अ0सं0 349/2023 धारा 457,458,380,411,413,419,420,467,468,471 भा0द0वि0 में वांछित थे। पूर्व में 06 अभियुक्तगण को जेल भेजा जा चुका है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. विजय शंकर सोनी पुत्र हरिश्याम सोनी निवासी मगौली थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी।
02. ओमप्रकाश उर्फ ओझा उर्फ नवई पुत्र जगन्नाथ निवासी भलभद्रपुर थाना जामो जनपद अमेठी।


अनावरित अभियोग-
01. मु0अ0सं0 349/2023 धारा 457,458,380,411,413,419,420,467,468,471 भा0द0वि0 थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।
02. मु0अ0सं0-581/2023 धारा 457, 380 भादवि0 थाना कोतवाली करनैलगंज गोण्डा। 
03. मु0अ0सं0-435/2023 धारा 457, 380 भादवि0 थाना वजीरगंज गोण्डा। 
04. मु0अ0सं0- 514/2023 धारा 457, 380 भादवि0 थाना इटियाथोक गोण्डा। 

गिरफ्तारकर्ता टीम-
01. उ0नि0 जय हिन्द मय टीम थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।

Oct 13, 2023

October 13, 2023

लड़की को फुसलाकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार


लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-
पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत महिला सम्बन्धी अपराधों में अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना तरबगंज पुलिस ने लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वा उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी अभियुक्त-मंजीत को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना तरबगंज क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था तथा उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता के भाई द्वारा थाना तरबगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना तरबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. मंजीत पुत्र राधेश्याम नि0 ग्राम परसिया थाना कौड़िया जनपद गोण्डा। हालपता धक्का कालोनी मकान नं0-91बी गली नं0-02 डा0 भीम राव अम्बेडकर नगर माडल टाउन थाना माडल टाउन जनपद लुधियाना पंजाब।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-301/23, धारा 363,366,376(2)ढ,376(3) भादवि व 5एल/6 पॉक्सो ऐक्ट थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 विवेक कुमार सिंह मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

Sep 16, 2023

September 16, 2023

फरियादियों से सीधे रूबरू हुए डीएम एसपी,सुनी समस्याएं,संबंधित को दिए कड़े निर्देश

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा तहसील तरबगंज पर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देशः-
जिलाधिकारी नेहा शर्मा व पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल द्वारा आज दिनांक 16.08.2023 को तहसील तरबगंज पर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों समयबद्धता/गुणवत्ता के साथ निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए।

Sep 4, 2023

September 04, 2023

गौवध निवारण अधि0 का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-


पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल द्वारा अपराध एव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पशु क्रूरता अधिनियम में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों को दिए गये थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना तरबगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0-213/23 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त दद्दन को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिनांक 10.06.2023 को थाना तरबगंज क्षेत्र के अन्तर्गत गोवंश से लदा एक ट्रक बरामद हुआ था। जिसमें उक्त अभियुक्त वांछित चल रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना तरबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. दद्दन पुत्र हनीफ निवासी ग्राम शेखपुर जाफर थाना रौनाही जनपद अयोध्या।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0 213/2023 धारा 3/5ए/8 गौवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 संदीप वर्मा मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

Aug 28, 2023

August 28, 2023

गौवध निवारण अधिनियम का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल द्वारा अपराध एव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पशु क्रूरता अधिनियम में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों को दिए थे
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना तरबगंज पुलिस द्वारा आज दिनांक 28.08.2023 को क्षेत्र भ्रमण के दौरान दुर्जनपुर घाट से मुखबिर खास की सूचना पर गौवध निवारण अधि0 के वांछित अभियुक्त रत्नेश कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। दिनांक 13.06.2023 थाना तरबगंज पुलिस द्वारा 27 राशि गोवंशो से लदे एक ट्रक को बरामद कर 03 पशु तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जिसमें उक्त अभियुक्त वांछित चल रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना तरबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. रत्नेश कुमार यादव पुत्र वेद प्रकाश यादव नि0 भदरबारा अघनपुरवा थाना सरपतहा जनपद जौनपुर।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-216/23, धारा 3/5ए/8 गौ वध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 कुबेर तिवारी मय टीम।

Aug 22, 2023

August 22, 2023

गोवध निवारण अधि0 का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-


गोवध निवारण अधि0 का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-
पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल द्वारा अपराध एव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पशु क्रूरता अधिनियम में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों को दिए गये थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना तरबगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर गोवंश की तस्करी के मामले में वांछित अभियुक्त वसीम को गिरफ्तार कर लिया गया। दिनांक 19.04.2023 को ग्राम गौहानी से गोवशों से लादा ट्रक को पकड़ा गया था जिसमें उक्त अभियुक्त वांछित चल रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना तरबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
1. वसीम पुत्र मोबिन निवासी ग्राम मेहलौली थाना कुन्दरकी जनपद मुरादाबाद।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0 157/2023 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तारी कर्ता टीम-
उ0नि0 श्री रामब्यास सिंह मय टीम।

Jul 19, 2023

July 19, 2023

नाबालिग लड़की के साथ छेडछाड करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं से घटित अपराधों में वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांक 19.07.2023 को थाना तरबगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड करने के वांछित अभियुक्त नितीश कुमार दुबे को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना तरबगंज क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड की थी। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता के पिता द्वारा थाना तरबगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना तरबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. नितीश कुमार दूबे पुत्र बद्रीनाथ दूबे नि0 छूरी बगिया पूरे मोहन थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-262/23 धारा 354,354ख,354घ,506 भादवि, 9/10, 11/12 पॉक्सो ऐक्ट व 3(1)द,ध, 3(2)5 एस0सी0एस0टी0 ऐक्ट थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता-
01. उ0नि0 विवेक कुमार सिंह मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

Jul 18, 2023

July 18, 2023

दहेज हत्या के 02 आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल द्वारा पुलिस अधीक्षक गोण्डा का चार्जभार ग्रहण करने के उपरान्त अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0तरबगंज पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0-264/2023, धारा 498ए, 304बी भादवि व 3/4 डी0पी0 ऐक्ट एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण 01. संदीप 02. कलावती को गिरफ्तार कर लिया गया है उक्त अभियुक्तगण द्वारा  वादी की पुत्री को दहेज के लिए प्रताडित करते हुए हत्या किया गया था। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना को0तरबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तगणः-
01. संदीप पुत्र भगवानदीन निवासी ग्राम असरथा थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।
02. कलावती पत्नी भगवानदीन निवासी ग्राम असरथा थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-264/2023, धारा 498ए, 304बी भादवि व 3/4 डी0पी0 ऐक्ट एक्ट थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तारकर्ता-
उ0नि0 संदीप वर्मा मय टीम थाना को0तरबगंज गोण्डा।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

Jul 16, 2023

July 16, 2023

थाना करनैलगंज पुलिस द्वारा गुमशुदा व्यक्ति को बरामद कर उसके परिजन को किया सुपुर्द-

पुलिस अधीक्षक गोंडा श्री अंकित मित्तल ने ‘‘ऑपरेशन मुस्कान’’ के तहत अभियान चलाकर गुमशुदा बालकों/व्यक्तियों की शीघ्र बरामदगी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना करनैलगंज पुलिस द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा के पर्यवेक्षण में गुमशुदा पंकज यादव को बरामद किया गया। गुमशुदा व्यक्ति अपने घर से कही चला गया था। जिसकी गुमशुदगी थाना करनैलगंज में उसके पिता झब्बर पुत्र रामलाल नि0 ग्राम लालेमऊ थाना को0 करनैलगंज द्वारा दर्ज करायी गयी थी। आज दिनांक 16.07.2023 को थाना करनैलगंज के उ0नि0 मिर्जा वाहिद बेग द्वारा गुमशुदा व्यक्ति को बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया। परिजनो द्वारा गोण्डा पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। उक्त सराहनीय कार्य की आमजनमानस में काफी सराहना की जा रही है।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह
July 16, 2023

नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने का आरोपी अरेस्ट


थाना तरबगंज क्षेत्र के अन्तर्गत नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-
पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं से घटित अपराधों में वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना तरबगंज पुलिस द्वारा दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त प्रवीण कुमार मिश्र को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना तरबगंज क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया जिससे  पीड़िता गर्भवती हो गयी थी। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता के भाई द्वारा थाना तरबगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना तरबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. प्रवीण कुमार मिश्र पुत्र राधेश्याम मिश्र नि0 ग्राम विशुनपुर टेपरा थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-260/23 धारा 376 ए0बी0 भादवि 5j(ii)/6 पाक्सो ऐक्ट व 3(2)5 एस0सी0एस0टी0 ऐक्ट थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता-
01. प्र0नि0 तरबगंज सुरेश कुमार वर्मा मय टीम।

रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

Jul 14, 2023

July 14, 2023

अवैध मादक पदार्थ के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल द्वारा पुलिस अधीक्षक गोण्डा का चार्जभार ग्रहण करने के उपरान्त अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री मे संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। 
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 तरबगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर  दुर्जनपुर पुल से पहले मोड़ से अभियुक्त प्रिंस पाण्डेय को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 226 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 तरबगंज में एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. प्रिन्स पाण्डेय पुत्र राजकुमार पाण्डेय निवासी ग्राम गौहानी थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-258/23, धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 ऐक्ट थाना को0 तरबगंज जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
01. 226 ग्राम स्मैक बरामद।

गिरफ्तार कर्ता-
उ0नि0 केदार राम मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

Jul 9, 2023

July 09, 2023

आत्महत्या के लिये प्रेरित करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तारः-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना तरबगंज पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर आत्महत्या के लिये प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त अर्जुन दुबे को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने वादी अमीन तिवारी की पुत्री को आत्महत्या करने के लिये प्रेरित किया था। जिससे वादी की पुत्री ने प्रताड़ना से आहत होकर आत्महत्या कर लिया था। अभियुक्तगणों को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. अर्जुन दुबे पुत्र जीनवनाथ दुबे नि0 ग्राम पूरे उमापति पंडितपुरवा मौजा गोपीनाथ थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0स0 248/2023 धारा 306 भादवि थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।
         
गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 कामेश्वर राय मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

Jul 5, 2023

July 05, 2023

पुलिस की बड़ी कामयाबी,गौवध निवारण अधिनियम के दो अभियुक्त गिरफ्तार

गौवध निवारण अधि0 के 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-
पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 तरबगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0 132/2023 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त नानबाबू उर्फ स्वामीनाथ व मु0अ0सं0 216/2023 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधनियम से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया गया है। उक्त अभियुक्तगण वांछित चल रहे थे। अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना तरबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. नानबाबू उर्फ स्वामीनाथ पुत्र मुनेश्वर निवासी असईपुरवा नरायनपुर थाना तरबगंज जनपद गोण्डा 
02. सद्दाम पुत्र जाफर निवासी रंगधारपुरवा पथार थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0 132/2023 धारा 3/5ए/8 गौवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना तरबगंज, गोण्डा।
02. मु0अ0सं0 132/2023 धारा 3/5ए/8 गौवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना तरबगंज, गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता-
01. उ0नि0 सोमप्रताप सिंह मय टीम थाना तरबगंज, गोण्डा।
02. उ0नि0 विजय बहादुर सिंह मय टीम थाना तरबगंज, गोण्डा।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

Jun 13, 2023

June 13, 2023

03 पशु तस्कर गिरफ्तार, 27 राशि गोवंश व परिवहन में प्रयुक्त 01 अदद ट्रक बरामद-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर द्वारा अपराध एव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पशु क्रूरता अधिनियम में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों को दिए थे
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना तरबगंज पुलिस द्वारा आज दिनांक 13.06.2023 को क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर रंगधारन पुरवा पथार मजार के पास से गोवंश की तस्करी करने वाले 03 आरोपी अभियुक्तों- 01. मोनू , 02. शिव कुमार, 03. मोहन को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 27 राशि गोवंश व परिवहन में प्रयुक्त 01 अदद ट्रक बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना तरबगंज में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. मोनू पुत्र जुगनू नि0 रंगधारन पुरवा थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।
02. शिव कुमार पुत्र दीनानाथ नि0 रंगधारन पुरवा थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।
03. मोहन पुत्र बनकू यादव नि0 रंगधारन पुरवा थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-216/23, धारा 3/5ए/8 गौ वध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
01. 27 राशि गौवंश।
02. 01 अदद ट्रक नं0 यू0पी0 57टी0 3556

गिरफ्तार कर्ता टीम-
01. उ0नि0 सोमप्रताप सिंह मय टीम।
रिपोर्ट-मुन्नू सिंह

May 29, 2023

May 29, 2023

तरबगंज में हुई बाढ़ से पूर्व तैयारियों की समीक्षा

एसडीएम ने दिये बाढ़ से पहले तैयारियां पूर्ण करने का निर्देश

बाढ़ में शून्य जनहानि की बैठक की गई तैयारी-जिला आपदा विशेषज्ञ

         जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के नेतृत्व में तहसील तरबगंज में बाढ़ से पूर्व तैयारी की समीक्षा बैठक की गई। जिसमें बाढ़ से पूर्व क्या-क्या तैयारी करनी चाहिए उन बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।  बैठक की अध्यक्षता कर रहे उपजिलाधिकारी शत्रुघ्न पाठक के द्वारा की गई। उन्होंने सभी लेखपाल को बताया कि लेखपाल सभी गांव का सर्वे कर उसकी रिपोर्ट बना लें, बाढ़ चौकी चिन्हित कर लें। स्वास्थ्य विभाग को बताया गया कि गांव में सर्वे कर कर टीकाकरण छिड़काव के लिए योजना बना लें। पशु विभाग को पशुओं के टीकाकरण चारा की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में माननीय जनप्रतिनिधि व प्रधान के द्वारा बाढ़ राहत एवं बचाव के लिए चर्चा की गई। उनके द्वारा बाढ़ राहत बचाव हेतु सुझाव भी लिए गए। जिला विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव के द्वारा बताया गया कि बाढ़ से प्रभावित होने वाले ग्रामों का चिन्हीकरण कर लिया जाए। और इस बार बाढ़ में किसी प्रकार की जनहानि ना होने पाए। उसके लिए सभी गांव में जन जागरूकता अभियान चलाया जाए। बैठक में तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

May 20, 2023

May 20, 2023

डीएम ने तहसील तरबगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याए

संपूर्ण समाधान दिवस में आये हुये प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण एवं समय से करें निस्तारण अधिकारी-डीएम
             शासन की मंशानुरूप जन सामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का एक ही स्थल पर निस्तारण कराने के उद्देश्य से आज जनपद के समस्त तहसीलो में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें तहसील तरबगंज में डीएम ने आये हुये फरियादियों की समस्याओं को सुना तथा शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समय से निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को प्रेषित किया गया। तहसील तरबगंज में कुल 82 प्रार्थपा पत्र प्राप्त हुये जिसमें 05 प्रार्थना पत्र का मौके पर ही हुआ निस्तारण, शेष प्रार्थना पत्र को निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुये आख्या तहसील में उपलब्ध करायें।       
       उन्होंने कहा कि अवैध अतिक्रमण के मामले में पुलिस फोर्स के साथ मौके पर जाकर निस्तारित कराना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि तालाब, जमीन की पैमाइश, अवैध कब्जा, चकरोड, नाली, अवैध अतिक्रमण आदि को पुलिस फोर्स के साथ हटवाने का कार्य करें। शिकायतकर्ताओं को मौके पर बुलाएं। उसके आने पर लिखित रूप से उल्लेख करें और निस्तारण के प्रकरण का फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी भी करें। समाधान दिवस में प्राप्त हुए शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर पूरी गुणवत्ता के साथ करें अन्यथा संबंधित विभाग के अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  
            तहसील तरबगंज में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान 10 किसानों को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स (श्री अन्न) वर्ष के उपलक्ष्य में श्री अन्न के अंतर्गत रागी के 01 एकड़ क्षेत्रफल हेतु 4 किलो बीज प्रति किसानों को नि:शुल्क वितरित किया गया।
                   इस अवसर पर  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर रश्मि वर्मा, उपजिलाधिकारी तरबगंज शत्रोहन पाठक, पुलिस क्षेत्राधिकारी तरबगंज, जिला विकास अधिकारी दिनकर विद्यार्थी, उपनिदेशक कृषि प्रेम ठाकुर, जिला कृषि अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, तहसीलदार तरबगंज पुष्कर मिश्र, नायब तहसीलदार, एसडीईएओ वन विभाग, जिला विकास अधिकारी दिनकर विद्यार्थी, जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मेंद्र गौतम, प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, पूर्ति विभाग, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी, एक्सईएन प्रांतीय खंड प्रमोद त्रिपाठी, एसओ तरबगंज, वजीरगंज, नवाबगंज, उमरीबेगमगंज, सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

May 9, 2023

May 09, 2023

गुमसुदा बच्चा बरामद,परिजन हुए प्रसन्न

 अधीक्षक गोण्डा के त्वरित कार्यवाही से गुमशुदा बच्चे को थाना तरबगंज पुलिस ने सकुशल बरामद कर उसके परिजनो को किया सुपुर्द, बच्चे को पाकर परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, परिजनों ने गोण्डा पुलिस को दिया धन्यवादः-
दिनांक 07.05.2023 को ट्विटर हैंडल घनश्याम जायसवाल द्वारा गोण्डा पुलिस को सूचना दी गई कि एक लड़का भूलकर कही से आ गया है और परेशान है अपना पूरा पता भी नही बता पा रहा है पुलिस से अनुरोध है कि लड़के को अपने हिफाजत में लेकर मुकाम तक पहुंचने की कृपा करें। सूचना को संज्ञान में लेकर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री आकाश तोमर द्वारा गुमशुदा लड़के को उसके मुकाम तक पहुंचने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया था। सूचना पर थाना तरबगंज की पीआरवी 0880 द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर लड़के को थाना तरबगंज में सुपुर्द किया गया था। थाना तरबगंज पुलिस द्वारा डिजिटल वॉलिंटियर ग्रुप के माध्यम से लड़के के परिजनों को सूचना दी गई। सूचना पर आज दिनांक 09.05.2023 को गुमशुदा लड़के के पिता जगतपाल पुत्र रामसुख नि0 करनीपुर थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा द्वारा थाना तरबगंज में आकर अपने लड़के की सुपुर्दगी ली गई। बच्चे को सकुशल पाकर पिता के चेहरे पर मुस्कान लौटी। उक्त सराहनीय कार्य की आम जनमानस द्वारा काफी सराहना की जा रही है।

Apr 27, 2023

April 27, 2023

जानलेवा हमला करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना तरबगंज पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर नथुनिया मोड के पास से जानलेवा हमला करने के आरोपी अभियुक्त जुनैद अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने अपने साथी अभियुक्तों के साथ मिलकर वादी मो0 तुफैल पुत्र मुनव्वर अली ग्राम पोस्ट बेलसर थाना तरबगंज जनपद गोण्डा के ऊपर जानलेवा हमला करते हुए तमंचे से फायर कर दिया था। जिससे वादी को गम्भीर चोटे आयी थी। जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना तरबगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना तरबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. जुनैद अहमद पुत्र मुनव्वरअली नि0 बेलसर थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-167/23, धारा 323,307 भादवि थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता-
उ0नि0 कामेश्वर राय मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

Apr 19, 2023

April 19, 2023

गोवंशों की तस्करी करने वाला सफदर हुसैन गिरफ्तार,ट्रक सहित 08 गोवंश बरामद,2बाइक सीज

गोण्डा - पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के क्रम में थाना तरबगंज पुलिस रात्रिगस्त को दौरान मुखवीर की सूचना पर गोवंशों को ले जाने वाले तस्कर अभियुक्त सफदर हुसैन को गिरफ्तार कर 08 अदद गोवंश बरामद किया गया तथा घटना में प्रयुक्त 01 अदद ट्रक व 02 अदद मोटरसाइकिल को सीज किया गया।  बरामदगी के आधार पर थाना तरबगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त
01. सफदर हुसैन पुत्र गुलाम हुसैन निवासी ग्राम जुझारीपुर थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।
 
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-157/2023, धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशुक्रूरता अधि0 थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।

बरादमगी
01. 08 अदद गोवंशीय पशु बरामद।
02. 01 अदद ट्रक (UP21DT3784)
03. 01 अदद मोटरसाइकिल आपाची (UP51AE6150)
04. 01 अदद मोटरसाइकिल प्लैटिना(UP43AT5930)

गिरफ्तार कर्ता टीम
उ0नि0 राजेश कुमार पाण्डेय मय टीम थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

Apr 16, 2023

April 16, 2023

चोरी करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

-
पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत चोरी के मुकदमों में वांछित/प्रकाश में आए अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के क्रम में आज दिनांक 16.04.2023 को अपर पुलिस अधीक्षक गोंडा शिवराज के कुशल पर्यवेक्षण में थाना तरबगंज पुलिस द्वारा चोरी वांछित अभियुक्त प्रदीप उर्फ वीरबहादुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया गया। उक्त अभियुक्त ने अपने साथी अभियुक्त अंगद के साथ मिलकर दिनांक 30.01.2023 को जनसेवा केन्द्र विजयनगर व दिनांक 22.02.2023 को डिडिसिया खुर्द टेलीफोन टावर में चोरी की थी। जिसमें दिनांक 01.04.2023 को अभियुक्त अंगद को थाना तरबगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना तरबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. प्रदीप उर्फ वीरबहादुर पुत्र राघवराम नि0 शिवलाल पुरवा डिडिसिया कला थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-72/23 धारा 457,380,411 भादवि थाना तरबंगज गोण्डा।  
02. मु0अ0सं0-86/23 धारा 379,411 भादवि थाना तरबगंज गोण्डा।  

बरामदगी-
01. 01 अदद माड्यूलर।
02. रू0 1170/- नगद।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 विवेक कुमार सिंह मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह