-
पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत चोरी के मुकदमों में वांछित/प्रकाश में आए अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के क्रम में आज दिनांक 16.04.2023 को अपर पुलिस अधीक्षक गोंडा शिवराज के कुशल पर्यवेक्षण में थाना तरबगंज पुलिस द्वारा चोरी वांछित अभियुक्त प्रदीप उर्फ वीरबहादुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया गया। उक्त अभियुक्त ने अपने साथी अभियुक्त अंगद के साथ मिलकर दिनांक 30.01.2023 को जनसेवा केन्द्र विजयनगर व दिनांक 22.02.2023 को डिडिसिया खुर्द टेलीफोन टावर में चोरी की थी। जिसमें दिनांक 01.04.2023 को अभियुक्त अंगद को थाना तरबगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना तरबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त-
01. प्रदीप उर्फ वीरबहादुर पुत्र राघवराम नि0 शिवलाल पुरवा डिडिसिया कला थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-72/23 धारा 457,380,411 भादवि थाना तरबंगज गोण्डा।
02. मु0अ0सं0-86/23 धारा 379,411 भादवि थाना तरबगंज गोण्डा।
बरामदगी-
01. 01 अदद माड्यूलर।
02. रू0 1170/- नगद।
गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 विवेक कुमार सिंह मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह
No comments:
Post a Comment