Breaking







Aug 28, 2023

गौवध निवारण अधिनियम का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल द्वारा अपराध एव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पशु क्रूरता अधिनियम में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों को दिए थे
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना तरबगंज पुलिस द्वारा आज दिनांक 28.08.2023 को क्षेत्र भ्रमण के दौरान दुर्जनपुर घाट से मुखबिर खास की सूचना पर गौवध निवारण अधि0 के वांछित अभियुक्त रत्नेश कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। दिनांक 13.06.2023 थाना तरबगंज पुलिस द्वारा 27 राशि गोवंशो से लदे एक ट्रक को बरामद कर 03 पशु तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जिसमें उक्त अभियुक्त वांछित चल रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना तरबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. रत्नेश कुमार यादव पुत्र वेद प्रकाश यादव नि0 भदरबारा अघनपुरवा थाना सरपतहा जनपद जौनपुर।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-216/23, धारा 3/5ए/8 गौ वध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 कुबेर तिवारी मय टीम।

No comments: