Aug 8, 2026

August 08, 2026

25,000/- का इनामिया गैंगस्टर गिरफ्तार



 गोण्डा - विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना धानेपुर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय में पंजीकृत मु0अ0सं0-298/25, धारा 3(1) यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित 25,000/- रू0 के इनामिया गैंगस्टर मुमताज पुत्र लिल्लाही नि0 ग्राम महदेईया थाना को0 उतरौला जनपद बलरामपुर को शुक्लागंज बाजार के पास घेराबन्दी कर गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 19.09.2025 को तत्कालीन प्र0नि0 धानेपुर को क्षेत्र में भ्रमण/चेकिंग के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि अभियुक्तगण 1. रईश अहमद पुत्र मोअज्जम अली निवासी महदेईया बनंगवा थाना उतरौला जनपद बलरामपुर हालपता खलीया शुक्लागंज थाना धानेपुर जनपद गोण्डा, 2. हनीफ पुत्र गोली निवासी बंजारनपुर थाना कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर स्थायीपता महराजगंज तराई जनपद बलरामपुर, 3. शाद आलम उर्फ सद्दू पुत्र हसमत अली निवासी अहरौली थाना सादुल्ला नगर जनपद बलरामपुर, 4.मुमताज पुत्र लिल्लाही निवासी महदेईया थाना श्रीदत्तगंज जनपद बलरामपुर, 5. मुन्ना खां पुत्र मुस्तफा खां निवासी सलेमगढ पठानी टोला, तरयां थाना तरयांसुजान जनपद कुशीनगर 6. हजरत पुत्र अमीरूद्दीन निवासी मुकुन्दपुर कुम्हरी टोला थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर द्वारा संगठित गिरोह संचालित किया जा रहा है। उक्त गिरोह समाज में भय बनाकर आर्थिक व भौतिक लाभ हेतु गौ-तस्करी व चोरी जैसे अपराध कारित करते है। उक्त गिरोह का कृत्य उ०प्र० गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 की धारा 3(1) के अन्तर्गत दण्डनीय पाया गया। गिरोहचार्ट तैयार कर अनुमोदन उपरान्त अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसमें अभियुक्त मुमताज पुत्र लिल्लाही निवासी ग्राम महदेईया थाना कोतवाली उतरौला ,जनपद बलरामपुर गिरफ्तारी से बचने हेतु फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अभियुक्त मुमताज की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु 25,000/-का ईनाम घोषित किया गया था। जिसमें दिनांक 08.08.2026 को थाना धानेपुर पुलिस टीम द्वारा 25,000/- रू0 के इनामिया शातिर गैंगस्टर मुमताज पुत्र लिल्लाही निवासी ग्राम महदेईया थाना कोतवाली उतरौला ,जनपद बलरामपुर को शुक्लागंज बाजार के पास घेराबन्दी कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना धानेपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।


August 08, 2026

एसपी की अनोखी की पहलः ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस के सूचना तंत्र को मजबूत करने हेतु 301 पुलिस चौकीदारों को दी गई साइकिल


गोण्डा - आज दिनांक 08.08.2026 को पुलिस अधीक्षक  विनीत जायसवाल द्वारा ’’रिजर्व पुलिस लाइन गोण्डा में आयोजित कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नियुक्त 301 पुलिस चौकीदारों को साइकिल वितरित की गयी। पुलिस चौकीदार ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस विभाग के स्थानीय सूचना तंत्र की महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हैं। अपने-अपने ग्राम एवं क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखने, कानून-व्यवस्था से संबंधित सूचनाओं को पुलिस तक पहुंचाने तथा अपराध की रोकथाम में पुलिस का सहयोग करने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल ने पुलिस चौकीदारों से संवाद करते हुए कहा कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में नियमित भ्रमणशील एवं सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, संदिग्ध गतिविधि, विवाद अथवा कानून-व्यवस्था से संबंधित महत्वपूर्ण सूचना की जानकारी तत्काल संबंधित थाना पुलिस को दें। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा चौकीदारों को प्रदान की गई साइकिलों का उद्देश्य उनके ’’कार्य क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाना’’ तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस के सूचना तंत्र को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाना है। साइकिल मिलने से चौकीदार अपने-अपने क्षेत्रों में आसानी से भ्रमण कर सकेंगे तथा पुलिस एवं आमजन के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने में सहयोग करेंगे। एसपी द्वारा बताया गया कि जनसहयोग प्रभावी पुलिसिंग की आधारशिला है ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच एवं सूचना तंत्र को मजबूत करने में पुलिस चौकीदारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। पुलिस विभाग द्वारा चौकीदारों की कार्यक्षमता को बेहतर बनाने तथा उन्हें अपने दायित्वों के निर्वहन में आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर श्री अभिषेक दवाच्यॉ, प्रतिसार निरीक्षक श्री अजय प्रताप  सिंह सहित जनपद के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण व विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए पुलिस चौकीदार उपस्थित रहे।


August 08, 2026

17 वर्षीय किशोरी ने की आत्महत्या, पिता व मां पर केश दर्ज

हाथरस - थाना सहपऊ में 17 वर्षीय किशोरी की आत्महत्या के मामले में पिता व सौतेली मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। मामा ने दोनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि किशोरी को खुदकुशी के लिए उकसाया गया और प्रताड़ित किया गया। 
August 08, 2026

डायल-112 की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पीआरवी टीम, गहरे पानी में डूब रहे व्यक्ति की बचाई जान




गोण्डा - जनपद गोण्डा में आमजन की सुरक्षा एवं सहायता के लिए संचालित डायल-112 सेवा द्वारा एक बार फिर तत्परता एवं संवेदनशीलता का परिचय देते हुए गहरे पानी में डूब रहे एक व्यक्ति की जान बचाई गई। आज दिनांक 08.08.2026 को समय करीब 8ः00 बजे डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना धानेपुर क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति गहरे पानी में डूब रहा है, जिसके तत्काल सहायता की आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होते ही डायल-112 कंट्रोल रूम द्वारा संबंधित पीआरवी को घटना की सूचना देते हुए तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सूचना मिलते ही थाना धानेपुर क्षेत्र में संचालित ’’पीआरवी संख्या-5643’’ पर नियुक्त कमांडर आरक्षी हृदेश सिंह यादव एवं होमगार्ड चालक राकेश तिवारी द्वारा बिना किसी विलम्ब के तत्काल घटनास्थल की ओर रवाना होकर अत्यंत कम समय में मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया। मौके पर पहुंचने पर पुलिस टीम ने देखा कि ’’खिलावन कोरी पुत्र श्री राम तीरथ निवासी बढ़ई पुरवा, थाना धानेपुर, जनपद गोण्डा’’ गहरे पानी में डूब रहे है। परिस्थिति की गंभीरता को देखते हुए पीआरवी कर्मियों द्वारा ’’असाधारण तत्परता, साहस एवं सूझबूझ’’ का परिचय देते हुए तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ किया गया। पीआरवी कर्मियों द्वारा अपनी सुरक्षा की परवाह किए बिना आवश्यक सावधानी बरतते हुए डूब रहे व्यक्ति को गहरे पानी से बाहर निकालने का प्रयास किया गया और ’’खिलावन कोरी को सकुशल पानी से बाहर निकाल लिया गया।’’ समय रहते पुलिस टीम द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई के कारण एक व्यक्ति की जान बचाई जा सकी। पुलिस कर्मियों द्वारा व्यक्ति को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर उसकी स्थिति का जायजा लिया गया तथा आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई गई। घटना की सूचना पर स्थानीय लोगों एवं मौके पर मौजूद आमजन द्वारा पुलिस टीम की तत्परता एवं साहस की सराहना की गई। डायल-112 की सूचना प्राप्त होने के बाद पीआरवी कर्मियों द्वारा बिना समय गंवाए घटनास्थल पर पहुंचना तथा तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ करना पुलिस की ’’त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली’’ एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। ’’कमांडर आरक्षी हृदेश सिंह यादव’’ एवं ’’होमगार्ड चालक राकेश तिवारी’’ द्वारा दिखाई गई तत्परता, साहस एवं मानवीय संवेदनशीलता की स्थानीय नागरिकों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

गोण्डा पुलिस की अपील

गोण्डा पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि वर्तमान में बरसात के मौसम को देखते हुए ’’नदी, नाले, तालाब, पोखर एवं अन्य गहरे जलस्रोतों के आसपास विशेष सावधानी बरतें।’’ जलभराव एवं गहरे पानी वाले स्थानों पर अनावश्यक रूप से जाने से बचें तथा बच्चों एवं बुजुर्गों को ऐसे स्थानों पर अकेले न जाने दें। किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति में घबराएं नहीं और तत्काल ’’डायल-112’’ पर सूचना दें। पुलिस एवं पीआरवी टीम द्वारा सूचना प्राप्त होते ही आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
August 08, 2026

ट्रेन से कटकर प्रेमी युगल ने दे दी जान

प्रयागराज - प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दिया,
एक दूसरे संग रेलवे ट्रैक पर लेटे और मौत को गले लगा लिया। आरोप है कि अलग - अलग जाति के होने से परिजन नाखुश थे और दोनों के परिजन बंदिश लगा रहे थे । 
फिलहाल पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और मामले की जांच कर रही है, मामला यमुनानगर के घूरपुर क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है।
August 08, 2026

साहित्यिक संस्था बज्मे शामे गजल ने आयोजित की शोक गोष्ठी

करनैलगंज /गोण्डा - साहित्यिक संस्था 'बज़्मे शामे ग़ज़ल' की विशेष शोक गोष्ठी अल्लामा इक़बाल लाइब्रेरी मो० बालूगंज में आयोजित हुई । गणेश तिवारी 'नेश' के संरक्षण में गोष्ठी की अध्यक्षता अब्दुल गफ्फार ठेकेदार ने की । संचालन करते हुए याकूब सिद्दीक़ी 'अज़्म' ने शोक प्रस्ताव प्रस्तुत किया । जिसके तहत महामन्त्री मुजीब सिद्दीक़ी ने बुजुर्ग व ईमानदार राजनीतिक व्यक्तित्व, 5 बार से लगातार निज़ामाबाद आज़मगढ़ से विधायक आलम बदी आज़मी जी और मशहूर धार्मिक विद्वान व वक्ता मुफ्ती मसीह अहमद क़ादरी साहब (बलरामपुर) के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया । साथ ही संस्था की ओर से महान शिक्षक नेता प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय सलाहकार व पूर्व प्रदेश महामन्त्री वेद पाल सिंह जी और सर्वधर्म सदभाव व लखनवी तहज़ीब को आगे बढ़ाने वाली वरिष्ठ पत्रकार व लेखिका महरु जाफर साहिबा, शिक्षक व शाएर इरफान बाराबंकवी की माता जी व बेलसर क्षेत्र अन्तर्गत अमदही के हरदिल अज़ीज़ पूर्व प्रधान कमलेश सिंह जी के निधन पर भी शोक व्यक्त किया गया । कार्यक्रम में हाजी ज़हीर वार्सी, डा० असलम हाशमी, ताज मुहम्मद कुरबान, अब्दुल कय्यूम सिद्दीक़ी, अनीस खां आरिफी, साबिर अली गुड्डू, सग़ीर सिद्दीक़ी, आफाक सिद्दीक़ी, मुबीन मंसूरी, मौलाना उवैस क़ादरी, कौसर सलमानी, अल्ताफ हुसैन राईनी, उत्तम कुमार शोला, मास्टर एम. इक़बाल, यासीन अंसारी 'राजू' , कुलदीप कश्यप, इमरान मसऊदी , अभिषेक श्रीवास्तव व मेराजुद्दीन वग़ैरह मौजूद रहे । संरक्षक गणेश तिवारी 'नेश' के उदबोधन के बाद अब्दुल गफ्फार के अध्यक्षीय संबोधन पर गोष्ठी सम्पन्न हुई ।

Aug 7, 2026

August 07, 2026

सुहेलदेव सभागार में मंत्री ने की बैठक, अधिकारी व जनप्रतिनिधि रहे शामिल

गोण्डा - महाराजा सुहेलदेव सभागार देवीपाटन मण्डल गोण्डा में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मंत्री जयवीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित वित्तीय वर्ष -2026-27 की कार्ययोजना एवं निर्माण कार्यों की मण्डलीय समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष बलरामपुर, विधायक मनकापुर, विधायक कटरा बाजार,  विधायक करनैलगंज, विधायक गौरा, आयुक्त , देवीपाटन मण्डल, जिलाधिकारी, सांसद गोण्डा/केन्द्रीय विदेश राज्य मंत्री प्रतिनिधि सांसद कैसरगंज प्रतिनिधि तथा संबंधित विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।
August 07, 2026

श्रावण मास के त्योहारों के दृष्टिगत इन मार्गों पर रहेगा डायवर्जन ,




गोण्डा - श्रावण मास-2026 के दौरान श्रावण सोमवार, श्रावण शिवरात्रि, नागपंचमी, मणिपर्वत (श्रावण झूला) मेला एवं रक्षाबंधन/श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर अयोध्या धाम एवं आसपास के जनपदों में श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ एवं वाहनों के दबाव को देखते हुए जनपद गोण्डा में विशेष यातायात एवं डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है। इस व्यवस्था का उद्देश्य श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करना तथा राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों पर यातायात को व्यवस्थित बनाए रखना है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार द्वितीय श्रावण सोमवार एवं श्रावण शिवरात्रि के अवसर पर 08 अगस्त 2026 प्रातः 08:00 बजे से 12 अगस्त 2026 प्रातः 08:00 बजे तक, मणिपर्वत (श्रावण झूला) मेला, तृतीय श्रावण सोमवार एवं नागपंचमी के अवसर पर 14 अगस्त 2026 प्रातः 08:00 बजे से 17 अगस्त 2026 रात्रि 11:00 बजे अथवा भीड़ समाप्ति तक, चतुर्थ/अंतिम श्रावण सोमवार के अवसर पर 23 अगस्त 2026 प्रातः 08:00 बजे से 24 अगस्त 2026 रात्रि 11:00 बजे अथवा भीड़ समाप्ति तक तथा श्रावण पूर्णिमा स्नान, रक्षाबंधन एवं मेला समापन के अवसर पर 27 अगस्त 2026 प्रातः 08:00 बजे से 28 अगस्त 2026 रात्रि 11:00 बजे अथवा भीड़ समाप्ति तक विशेष डायवर्जन व्यवस्था प्रभावी रहेगी।*

प्रमुख डायवर्जन व्यवस्था

रूट-ए:
लखनऊ से बाराबंकी एवं गोण्डा होते हुए गोरखपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर एवं संतकबीरनगर जाने वाले समस्त वाहनों को दर्जीकुआँ (थाना कोतवाली देहात) से डायवर्ट कर झिलाही रेलवे क्रॉसिंग-मनकापुर-उतरौला मार्ग-डुमरियागंज होते हुए गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।
रूट-बी:
लखनऊ से गोण्डा होकर गोरखपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर एवं संतकबीरनगर जाने वाले वाहनों को दर्जीकुआँ से डायवर्ट कर मोतीगंज- मनकापुर-मसकनवा-बभनान मार्ग से गंतव्य के लिए भेजा जाएगा।

रूट-सी:
गोण्डा शहर में प्रवेश करने वाले ऐसे वाहनों को धानेपुर-उतरौला मार्ग से डायवर्ट कर बेवा चौराहा/डुमरियागंज के रास्ते गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।

अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाएं

 अयोध्या प्रशासन के निर्देशानुसार लखनऊ से गोरखपुर जाने वाले भारी वाहनों को सामान्यतः पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का प्रयोग करना होगा। पर्वों के दौरान लखनऊ-बाराबंकी-रामनगर (महादेवा मंदिर) मार्ग पर भारी वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा।

 बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती एवं गोण्डा से अयोध्या होकर लखनऊ जाने वाले वाहनों को जरवल रोड-टिकोरा मोड़-चहलरीघाट-सिधौली-सीतापुर-लखनऊ मार्ग से भेजा जाएगा।

 गोण्डा से लखनऊ जाने वाले भारी वाहनों का संचालन श्रावण सोमवार एवं पर्वों के दौरान जरवल रोड-बाराबंकी मार्ग पर प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे वाहनों को हुजूरपुर मोड़-टिकोरा मोड़-चहलरीघाट-सिधौली-सीतापुर मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।

 आवश्यकता पड़ने पर उतरौला एवं बलरामपुर से लखनऊ जाने वाले भारी वाहनों को जानकीनगर पुलिस चौकी (थाना इटियाथोक) से डायवर्ट कर आर्यनगर-कटरा बाजार-कर्नलगंज मार्ग से भेजा जाएगा।

कर्नलगंज-परसपुर-तरबगंज-नवाबगंज मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

 गोण्डा शहर से जरवल रोड होकर बाराबंकी-लखनऊ जाने वाले भारी वाहनों को हुजूरपुर मोड़ से डायवर्ट किया जाएगा।

•कर्नलगंज, परसपुर एवं तरबगंज से नवाबगंज आने वाले भारी वाहनों को कटी तिराहा से मनकापुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। अन्य चारपहिया वाहन टिकरी मोड़-कोल्हमपुर-लोलपुर मार्ग से संचालित होंगे।

कटी तिराहा से अयोध्या की ओर केवल श्रद्धालुओं एवं उनके वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति होगी।

 लकड़मण्डी तिराहा से नया घाट पुल (अयोध्या) तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इस मार्ग पर केवल पैदल श्रद्धालुओं को ही जाने की अनुमति होगी।

 लोलपुर से नवाबगंज जाने वाले वाहनों को कोल्हमपुर मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा। केवल श्रद्धालुओं एवं उनके वाहनों को लकड़मण्डी-नवाबगंज मार्ग से प्रवेश दिया जाएगा।

जनसामान्य से अपील

जनपद पुलिस द्वारा समस्त वाहन चालकों एवं आमजन से अपील की जाती है कि निर्धारित डायवर्जन व्यवस्था का पालन करें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस एवं यातायात पुलिस के निर्देशों का अनुपालन करें। अनावश्यक यात्रा से बचें तथा सहयोग एवं संयम बनाए रखते हुए सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें। जनसहयोग से ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखना संभव होगा।


August 07, 2026

फ्रॉड गयी 2,00,000/- रूपये कराए गए वापस, पैसे वापस मिलने पर पीड़ित के चेहरे पर लौटी मुस्कान

 



गोण्डा - आवेदक राजेश कुमार पुत्र लालमनि वर्मा द्वारा थाना मोतीगंज की साइबर हेल्प डेस्क में साइबर फ्रॉड गयी उनकी धनराशि की शिकायत दर्ज करायी गयी थी। जिसपर थाना मोतीगंज की साइबर हेल्पडेस्क टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए सम्बंधित बैंक/इंटीमेडरी से संपर्क स्थापित करते हुए पीड़ित के 2,00,000/- रू0 की धनराशि वापस करायी गयी। पीड़ित द्वारा अपने रूपये वापस पाकर प्रसन्नता जाहिर करते हुए थाना मोतीगंज की साइबर हेल्पडेस्क की टीम को धन्यवाद दिया गया।

नोट- साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 पर सूचना अंकित कराये, सूचना विलम्ब से देने पर साइबर अपराधियों द्वारा धन निकाल लिया जाता है। धन निकलने के उपरान्त पैसे वापस होने की सम्भावना बहुत कम होती है। लोगो को साइबर ठगों से सावधान रहने की जरुरत है। किसी भी अनजान फोन कॉल पर अपनी बैंक डिटेल, ओ0टी0पी0, बायोमैट्रिक डेटा, पैन कार्ड व आधार कार्ड की डिटेल किसी के साथ साझा न करें। फ्रॉड ट्रांजेक्सन होने पर तत्काल अपने बैंक एवं थाना पर गठित साइबर सेल को सूचना दें एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 पर तत्काल शिकायत दर्ज कराएँ।

साइबर सुरक्षा टिप्स-
1. ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी बरतें
2. किसी भी अनजान फोन कॉल पर अपनी बैंक डिटेल, ओटीपी, बायोमैट्रिक डेटा, पैन कार्ड व आधार कार्ड की डिटेल किसी के साथ साझा न करें। 
3. सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।
4. अनजान लिंक्स पर क्लिक न करें।
5. अपने डिवाइस को सुरक्षित रखें।
6. ऑनलाइन शॉपिंग में सुरक्षित वेबसाइट्स का उपयोग करें।
7. पासवर्ड को मजबूत और गुप्त रखें।
8. ऑनलाइन गतिविधियों पर निगरानी रखें।
9. साइबर बुलिंग और साइबर स्टॉकिंग के मामलों में तुरंत पुलिस को सूचित करें।
10. ऑनलाइन उत्पीड़न के मामलों में कंपनी प्रबंधन और पुलिस को सूचित करें

साइबर हेल्पडेस्क टीम-
1. व0उ0नि0 रामभवन पासवान।
2. आ0 लक्ष्मण प्रसाद।
3. आ0 कौशलेन्द्र सिंह।
4. आ0 सत्यम सिंह।


August 07, 2026

देवीपाटन मंडल में धार्मिक पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, 18 करोड़ की 16 परियोजनाओं पर मंथन



मां नदना देवी, जंबूद्वीप और कपिल मुनि आश्रम के विकास पर उत्तर प्रदेश सरकार का फोकस

गोण्डा-बलरामपुर के रामलीला मैदानों और प्राचीन शिवालयों के विकास को मिली गति

22.18 करोड़ से संवर रहा स्वामीनारायण छपिया धाम, बढ़ेंगी श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधाएं

बट्ठा कुटी स्थल और सीताद्वार पर बढ़ेंगी सुविधाएं, श्रद्धालुओं का सफर होगा आसान

छह महीने में पूरी हों 1.5 करोड़ तक की परियोजनाएं, गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता : जयवीर सिंह

गोण्डा - उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने शुक्रवार को गोंडा के महाराजा सुहेलदेव सभागार में देवीपाटन मंडल की पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग की प्रस्तावित और निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा अधिकारियों को गुणवत्ता, समयबद्धता और जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना के तहत लगभग 18.35 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली 16 पर्यटन परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना के अंतर्गत गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती जनपदों की कुल 15 पर्यटन परियोजनाओं की समीक्षा की गई। इनमें गोंडा की 7, बहराइच की 4 तथा बलरामपुर की 3 और श्रावस्ती की 2 परियोजनाएं शामिल हैं। इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना, श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित करना और प्रमुख आस्था स्थलों को आधुनिक पर्यटन सुविधाओं से जोड़ना है।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्यटन विकास कार्यों का उद्देश्य केवल आधारभूत ढांचा तैयार करना नहीं, बल्कि प्रत्येक स्थल की धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को सुरक्षित रखते हुए पर्यटकों के अनुभव को बेहतर बनाना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक करोड़ रुपये तक की सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं को नवंबर 2026 तक उच्च गुणवत्ता के साथ हर हाल में पूरा किया जाए तथा सभी कार्यों में जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखा जाए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 1.5 करोड़ रुपए तक सभी परियोजनाएं 6 महीने के भीतर पूरी की जाएं ।

मां नदना देवी मंदिर से चारों धाम तक विकास की तैयारी

गोण्डा जनपद में सबसे अधिक सात पर्यटन परियोजनाओं की समीक्षा की गई। इनमें मां नदना देवी मंदिर, जंबूद्वीप (राम जानकी मंदिर), अद्वैत स्वरूप आश्रम (शंकर जी मंदिर), भगवान कपिल मुनि आश्रम, भक्ति धाम और चारों धाम सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण, आधारभूत सुविधाओं के विकास और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं विकसित करने के प्रस्ताव शामिल हैं।

साथ ही गोंडा स्थित स्वामीनारायण छपिया मंदिर के पर्यटन विकास कार्यों की भी समीक्षा की गई। लगभग 22.18 करोड़ रुपये की लागत से संचालित इस महत्वाकांक्षी परियोजना की प्रगति संतोषजनक पाई गई। परियोजना के तहत पर्यटक सुविधाओं का विस्तार, मंदिर परिसर की आकर्षक फसाड लाइटिंग (बाहरी प्रकाश व्यवस्था) तथा श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इसका उद्देश्य छपिया धाम को एक प्रमुख आध्यात्मिक एवं धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करते हुए श्रद्धालुओं के यात्रा अनुभव को और बेहतर बनाना है।

बहराइच में प्रज्ञा शिव शक्ति मंदिर, प्राचीन जंगलीनाथ मंदिर, जगम्रवा बाबा मंदिर और समय माता मंदिर के विकास की योजनाओं की समीक्षा की गई। वहीं बलरामपुर में समय माता मंदिर के विकास तथा श्रावस्ती में बट्ठा कुटी स्थल और सीताद्वार पर पर्यटक सुविधाओं और आधारभूत ढांचे के विस्तार के प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा हुई, ताकि इन स्थलों की धार्मिक पर्यटन क्षमता को और मजबूत बनाया जा सके।

*रामलीला मैदानों के विकास पर भी विशेष जोर*
संस्कृति विभाग की परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान गोंडा और बलरामपुर के रामलीला मैदानों के सौंदर्यीकरण एवं पुनर्विकास के दो प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए। इसके साथ ही लगभग 3.39 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किए जा रहे महाराज परमहंस बरियाडीह रामलीला मैदान की प्रगति की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को कार्यों को तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए गए।

धर्मार्थ कार्य विभाग ने बैठक में चार महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत किए। इनमें गोण्डा के गोरिनाथ शिवाला, बहराइच के शिव बागेश्वरनाथ मंदिर, तथा श्रावस्ती के पांडवकालीन प्राचीन मुंडा शिवाला मंदिर और एक अन्य प्राचीन शिवाला के अनुरक्षण, सौंदर्यीकरण और पुनर्विकास से जुड़े प्रस्ताव शामिल रहे। इन योजनाओं का उद्देश्य धार्मिक धरोहरों का संरक्षण करते हुए श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

बैठक में वर्ष 2024-25 और 2025-26 के दौरान पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग की स्वीकृत और निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने अधिकारियों को नियमित स्थलीय निरीक्षण, निर्माण कार्यों की सतत निगरानी और समयबद्ध ढंग से परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि देवीपाटन मंडल की यह समीक्षा प्रदेश के सभी 18 मंडलों में चल रहे पर्यटन विकास अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण करते हुए पर्यटन सुविधाओं का विस्तार करना और उत्तर प्रदेश को देश के अग्रणी पर्यटन राज्यों में स्थापित करना है।
August 07, 2026

ई.सी.सी.ई. एजुकेटर्स के पद पर चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी

 ई.सी.सी.ई. एजुकेटर्स के पद पर चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी 

बहराइच । जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि जनपद बहरइच के परिषदीय विद्यालयों में अवस्थित को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केन्द्रों में 140 ई.सी.सी.ई. एजुकेटर्स के चयन हेतु अंतिम तिथि के उपरान्त सेवायोजन पोर्टल पर उक्त पद हेतु 3173 आवेदन प्राप्त हुए थे। श्री सिंह ने बताया कि विकास भवन सभागार में जनपदीय चयन समिति की अध्यक्षता में समिति के सदस्यों एवं संबंधित सेवाप्रदाता फर्म की उपस्थिति में रैण्डमाइजेशन प्रक्रिया संपादित की गयी, जिसमें सेवायोजन पोर्टल पर प्राप्त 3173 आवेदन के सापेक्ष रैण्डमाइजेशन के उपरान्त कुल 420 अभ्यर्थी प्रदर्शित हुए।विकास भवन सभागार बहराइच में 16 से 19 जून 2026 तक एवं 22 जून 2026 को प्रमाण पत्र/अभिलेखों का परीक्षण/साक्षात्कार में सेवायोजन पोर्टल पर रैण्डमाईजेशन के उपरान्त प्रदर्शित 420 अभ्यर्थियों के सापेक्ष मात्र 197 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जिसके क्रम में समिति द्वारा अभ्यर्थियों का दक्षता प्रमाणीकरण कराया गया। बी.एस.ए. श्री सिंह ने बताया कि प्रमाण पत्र/अभिलेखों का परीक्षण/साक्षात्कार में जनपदीय चयन समिति द्वारा की गयी कार्यवाही के क्रम में 140 ई.सी.सी.ई. एजुकेटर्स का चयन करते हुए चयनित अभ्यर्थियों की सूची एन.आई.सी. की वेबसाइट बहराइच डाट एनआईसी डाट इन पर अपलोड कर दी गई है। 

                     

August 07, 2026

बगैर परमीशन के हो गया अनुसूचित जाति के युवक की जमीन का बेनाम

गोण्डा - अनुसूचित जाति के युवक की जमीन जिला अधिकारी के बगैर परमीशन के कथित भूमाफिया ने अपने और अपनी पत्नी के नाम बैनामा करा लिया लेखपाल को मिलाकर क्रेता और विक्रेता दोनों के अनुसूचित जाति अथवा अनुसूचित जनजाति ना होने का सर्टिफिकेट जारी कर नायब तहसीलदार डिक्सिर से दाखिल खारिज का आदेश भी कर लिया अब मामले की शिकायत होने के बाद तहसील में हड़कंप मचा है।
दुर्जनपुर घाट निवासी अशोक कुमार सिंह ने एसडीएम को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उनके गांव के अंजनी कुमार सिंह और उनकी पत्नी राज्यश्री सिंह ने पिपरी ग्राम पंचायत में अनुसूचित जाति के व्यक्ति की जमीन का बगैर परमिशन बैनामा कराकर दाखिल खारिज करवा कर खतौनी पर चढ़वा दिया इस मामले में क्षेत्रीय लेखपाल दीपक कुमार ने भी दोनों क्रेता और विक्रेता के अनुसूचित जाति अथवा अनुसूचित जनजाति ना होने का प्रमाण पत्र जारी किया है जिसका हवाला  नायब तहसीलदार ने अपने आदेश में किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे पूर्व भी अंजनी कुमार सिंह अपने सहयोगियों के साथ दुर्जनपुर घाट की एक महिला को मृत दिखाकर उसकी जमीन हथियाने का कोई कुचक्र  रच चुके हैं जिसमें उनके विरुद्ध वजीरगंज थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद चार सीट भी दाखिल हो चुकी है । अंजनी कुमार सिंह पर गांव के खेल मैदान मरघट स्मशान स्थल और कब्रिस्तान पर भी अवैध कब्जे की शिकायत है लेकिन लेखपाल कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं  फिलहाल शिकायत होने के बाद एसडीएम प्रदीप सिंह ने पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं।
August 07, 2026

कुत्तों के झुंड ने हमला कर बंदर को मार डाला, राहगीर परेशान

आगरा - कमला नगर में आवारा कुत्तों के आतंक से लोग हैरान हैं,6-7 कुत्तों के झुंड ने बंदर पर हमला कर उसकी जान ले लिया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल किया,छोटे बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर लोग चिंतित हैं, पूरा मामला कमला नगर क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है।


August 07, 2026

पुलिस की बड़ी छापेमारी, देह व्यापार में लिप्त कई युवक युवतियों को दबोचा

अलीगढ़ - देह व्यापार के खिलाफ छापेमारी करते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है, पुलिस ने चार होटलों पर एक साथ छापेमारी कर 21 युवक युवतियों को मिलाकर 21 लोगों को हिरासत में लिया है। रोरावर के होटल गैलेक्सी,रोरावर के होटल वेलकम,गभाना के महादेव होटल सहित एक अन्य होटल पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल संचालकों समेत 15 युवक और 6 से अधिक युवतियों को मौके से दबोच लिया है। एसपी सिटी आदित्य बंसल के मुताबिक पकड़े गए लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाई की जा रही है।


August 07, 2026

बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का पार्थिव शरीर पहुंचा पैतृक गांव

बलिया - बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का शव पैतृक गांव पहुंच गया है, मौके पर डीएम, एसपी सहित स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई है।  उमाशंकर सिंह का शरीर नगरा के खनवर गांव में रखा गया है, मिल रही जानकारी के मुताबिक आज शिवरामपुर घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अपने नेता का अंतिम दर्शन करने के लिए हजारो लोगो की भीड़ जुट गई है।

Aug 6, 2026

August 06, 2026

जनपद में राष्ट्रीय गौरव एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस



जिलाधिकारी ने सभी विभागों को समयबद्ध एवं गरिमापूर्ण आयोजन सुनिश्चित कराने के दिए निर्देश

जनपद मुख्यालय से ग्राम पंचायतों तक होगा ध्वजारोहण, गूंजेंगे देशभक्ति के गीत


महापुरुषों की प्रतिमाओं पर होगा वृक्षारोपण, अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां


गोण्डा - कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के संबंध में जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रीय गौरव, अनुशासन एवं पूर्ण सम्मान के साथ मनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। 

जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वतंत्रता दिवस का प्रत्येक कार्यक्रम निर्धारित समय पर, गरिमामय वातावरण में तथा शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराया जाए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को स्मरण करने का अवसर है, इसलिए सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता एवं समर्पण के साथ करें।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद मुख्यालय, समस्त तहसीलों, विकास खंड मुख्यालयों, ग्राम पंचायतों, पंचायत भवनों, शासकीय कार्यालयों एवं अन्य सार्वजनिक संस्थानों में निर्धारित समय पर पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। सभी स्थानों पर राष्ट्रगान, वंदेमातरम् तथा देशभक्ति गीतों का आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता की भावना और अधिक सुदृढ़ हो। 

उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा की कि वे स्वतंत्रता दिवस समारोह में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए जनसामान्य को भी कार्यक्रमों से जोड़ें। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि सभी आयोजनों में स्वच्छता, सुरक्षा, अनुशासन एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि समारोह गरिमामय एवं प्रेरणादायी बने।

बैठक में जिलाधिकारी ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि जनपद के जिन-जिन स्थानों पर महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित हैं, वहां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अनिवार्य रूप से वृक्षारोपण कराया जाए। उन्होंने कहा कि यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ महापुरुषों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का भी सशक्त माध्यम बनेगा। बैठक में आयोजन की सभी व्यवस्थाओं, विभागवार जिम्मेदारियों तथा समन्वय व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतलाल पटेल, अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी रिंकी जायसवाल, उपजिलाधिकारी तरबगंज, पुलिस क्षेत्राधिकारी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, एक्सईएन प्रांतीय खंड, जिला क्रीड़ा अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
August 06, 2026

पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद, सुझावों के आधार पर शासन को भेजी जाएंगी संस्तुतियां







 गोण्डा में पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक, जनप्रतिनिधियों से लिए गए महत्वपूर्ण सुझाव


स्थानीय निकायों में आरक्षण पर मंथन, आयोग ने जुटाए सामाजिक-आर्थिक आंकड़े


पिछड़े वर्ग के हितों पर गोण्डा में संवाद, शासन को भेजी जाएंगी व्यवहारिक संस्तुतियां

 पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शिता से पहुंचाने के आयोग ने दिए निर्देश




गोण्डा - उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभागार, गोण्डा में आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राम औतार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में स्थानीय ग्रामीण निकायों में पिछड़े वर्ग के आरक्षण, सामाजिक-आर्थिक स्थिति तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में आयोग के सदस्य बृजेश कुमार, संतोष कुमार विश्वकर्मा, डॉ. अरविंद कुमार चौरेसिया एवं एस.पी. सिंह उपस्थित रहे। आयोग ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ पहुंचाया जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य तथा सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से स्थानीय निकायों में पिछड़े वर्ग के आरक्षण से संबंधित विषयों पर सीधे संवाद कर उनके सुझाव प्राप्त किए।

इस दौरान आयोग ने पिछड़े वर्ग की जनसंख्या, सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति, भूमि स्वामित्व, भूमिहीन परिवारों की संख्या, आजीविका के स्रोत, सरकारी सेवाओं में भागीदारी तथा स्थानीय निकायों में राजनीतिक प्रतिनिधित्व से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां संकलित कीं। विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की परिस्थितियों के अनुरूप सुझाव प्रस्तुत किए, जिन्हें आयोग ने गंभीरता से अभिलेखित किया।

बैठक में पिछड़े वर्ग के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान, जनजागरूकता बढ़ाने तथा स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप आरक्षण व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं न्यायसंगत बनाने के उपायों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राम औतार सिंह ने कहा कि आयोग का उद्देश्य प्रदेश के पिछड़े वर्गों की वास्तविक सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षिक स्थिति का तथ्यपरक अध्ययन कर शासन को स्थानीय निकायों में आरक्षण व्यवस्था के संबंध में व्यवहारिक एवं न्यायसंगत संस्तुतियां उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि गोण्डा जनपद से प्राप्त सुझावों एवं आंकड़ों का गहन परीक्षण करने के बाद आयोग अपनी अनुशंसाएं राज्य सरकार को प्रेषित करेगा।

बैठक शांतिपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में सम्पन्न हुई। अंत में आयोग ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसहभागिता के माध्यम से ही समाज के सभी वर्गों के हितों का प्रभावी संरक्षण एवं समावेशी विकास सुनिश्चित किया जा सकता है।
August 06, 2026

जिलाधिकारी की संवेदनशील पहल से जरूरतमंद परिवार को मिली राहत, तत्काल बना पात्र गृहस्थी राशन कार्ड



जनता दर्शन में प्राप्त शिकायत पर जिलाधिकारी ने तत्काल दिए कार्रवाई के निर्देश


पूर्ति विभाग की त्वरित कार्रवाई से शिकायतकर्ता को मिला शासन की योजना का लाभ


गोण्डा  - कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता दर्शन एवं जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी क्रम में शिकायतकर्ता शबनम जहाँ पत्नी हसन मोहम्मद, निवासी ग्राम सकरौरा, तहसील करनैलगंज, ने जिलाधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर अपनी पारिवारिक स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि उनके परिवार के पास आजीविका का कोई स्थायी साधन नहीं है, जिसके कारण उन्हें खाद्यान्न की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। आर्थिक तंगी के चलते परिवार का भरण-पोषण करना कठिन हो गया है तथा उनके पास पात्र गृहस्थी का राशन कार्ड भी उपलब्ध नहीं था, जिससे उन्हें शासन द्वारा संचालित सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाभ नहीं मिल पा रहा था।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने तत्काल जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि शिकायतकर्ता से शीघ्र संपर्क स्थापित कर उनकी पात्रता का परीक्षण करते हुए नियमानुसार पात्र गृहस्थी का राशन कार्ड बनवाकर उपलब्ध कराया जाए, ताकि परिवार को समय पर खाद्यान्न का लाभ मिल सके।

जिलाधिकारी के निर्देशों का तत्काल अनुपालन करते हुए जिला पूर्ति अधिकारी कुंवर दिनेश प्रताप सिंह ने शिकायतकर्ता शबनम जहाँ से संपर्क स्थापित किया और आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कराते हुए उनके परिवार के लिए पांच यूनिट का पात्र गृहस्थी राशन कार्ड तैयार कराया। इसके उपरांत जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने स्वयं शिकायतकर्ता को राशन कार्ड प्रदान किया तथा उन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नियमित रूप से प्राप्त होने की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा है कि प्रत्येक पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचे। जनता दर्शन का उद्देश्य भी यही है कि नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए और किसी भी पात्र व्यक्ति को उसके अधिकारों एवं सरकारी सुविधाओं से वंचित न रहना पड़े। जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है।
August 06, 2026

बुजुर्ग के साथ हुई 22लाख रुपए की ठगी

नोएडा - डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 22 लाख रुपये ठग लिए,
 बुजुर्ग से 22 लाख रुपये की साइबर ठगी की गई,मुंबई साइबर पुलिस का अफसर बनकर ठगी किए जाने का आरोप है।
ठग ने मनी लॉन्ड्रिंग, मानव तस्करी का भय दिखाया,सेक्टर-37 निवासी पीड़ित से जालसाजी कर रुपए ऐंठे। शिकायत के बाद साइबर थाने में केस दर्ज कराया गया है।


August 06, 2026

उमाशंकर सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंची मायावती, कही बड़ी बात

लखनऊ- गोमती नगर स्थित आवास पर विधायक उमाशंकर सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंच बसपा सुप्रीमो मायावती ने बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि तमाम लोग पार्टी छोड़कर चले गए लेकिन उमाशंकर सिंह ने कभी पार्टी को धोखा नहीं दिया, वह मुझे सगी बहन की तरह ही मानते थे । इस दौरान उन्होंने बड़ी बात कहते हुए बताया कि यदि परिवार चाहेगा तो बेटे को राजनीति में बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि उमाशंकर के स्थान पर बेटे को सम्मान दूँगी तथा पार्टी उनके पूरे परिवार का ध्यान रखेगी।