Showing posts with label Hathras. Show all posts
Showing posts with label Hathras. Show all posts

Aug 8, 2026

August 08, 2026

17 वर्षीय किशोरी ने की आत्महत्या, पिता व मां पर केश दर्ज

हाथरस - थाना सहपऊ में 17 वर्षीय किशोरी की आत्महत्या के मामले में पिता व सौतेली मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। मामा ने दोनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि किशोरी को खुदकुशी के लिए उकसाया गया और प्रताड़ित किया गया। 

Apr 30, 2026

April 30, 2026

SC -ST एक्ट को लेकर बवाल, कार्रवाई की मांग

हाथरस - हाथरस में SC-ST एक्ट को लेकर बवाल हो गया, मामले में दलित संगठनों ने ASP को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। पंकज धवरैया पर कार्रवाई की मांग उठाई गई,डॉ.बीआर अंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग शुरू हुई। मामले से दलित समाज में आक्रोश, है लोगो ने सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है,कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई।
 

Mar 20, 2026

March 20, 2026

जमीनी विवाद में भाईयों ने भाई को मार डाला

हाथरस - जमीनी विवाद में भाइयों ने भाई की हत्या कर रिश्ते का कत्ल कर दिया,सगे भाइयों ने की अपने भाई को मार डाला। आरोप है कि जमीनी विवाद में दो भाइयों और भतीजे ने पीटकर भाई को मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद लाश खेत में छोड़कर आरोपी फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। घटना कोतवाली सासनी क्षेत्र अंतर्गत सिकुर से जुड़ा है।

Feb 2, 2026

February 02, 2026

पति से विवाद के बाद पत्नी ने पी लिया तेजाब

हाथरस - पति से विवाद के बाद पत्नी ने तेजाब पी लिया,तेजाब पीने के बाद पत्नी की तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि बच्चे को मारने - पीटने और मायके जाने को लेकर झगड़ा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच - पड़ताल कर रही है। मामला हाथरस गेट क्षेत्र के नगला तुंदला की है।

Dec 23, 2025

December 23, 2025

दो दीवारों के बीच फंसी बच्ची को पुलिस ने सकुशल निकाला बाहर

हाथरस - खेलते समय दो दीवारों के बीच फंसी बच्ची का हाथरस पुलिस ने सकुशल रेस्क्यू किया। बताया जा रहा है कि खेलते समय 2 दीवारों के बीच बच्ची फंस गई थी,बच्ची को सकुशल बाहर निकाल कर पुलिस ने  अस्पताल में भर्ती करवाया। बच्ची की हालत में सुधार होने पर उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। घटना सादाबाद की भगत सिंह कॉलोनी से जुड़ा बताया जा रहा है।

Oct 25, 2025

October 25, 2025

सड़क दुर्घटना में बाल - बाल बचीं मंत्री , वाहन क्षतिग्रस्त

हाथरस - मंत्री बेबी रानी की गाड़ी ट्रक से टकरा गई, हादसे में मंत्री बेबी रानी मौर्यबाल बाल - बाल बची।
लेकिन हादसे में मंत्री की गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना आगरा एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन 56 के पास हुई।

Apr 13, 2025

April 13, 2025

आंधी ने मचाई तबाही

हाथरस- तेज आंधी और तूफान ने तबाही मचा दी ,🌪️
जिससे 300 से अधिक गांवों और शहरी क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। तेज आंधी और तूफान के चलते विद्युत पोल टटूट कर गिर गए।