Mar 20, 2026

जमीनी विवाद में भाईयों ने भाई को मार डाला

हाथरस - जमीनी विवाद में भाइयों ने भाई की हत्या कर रिश्ते का कत्ल कर दिया,सगे भाइयों ने की अपने भाई को मार डाला। आरोप है कि जमीनी विवाद में दो भाइयों और भतीजे ने पीटकर भाई को मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद लाश खेत में छोड़कर आरोपी फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। घटना कोतवाली सासनी क्षेत्र अंतर्गत सिकुर से जुड़ा है।

No comments: