26 नवंबर को शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में ‘एक स्वर-एक संविधान’ कार्यक्रम
गोण्डा - संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को जनपद में संवैधानिक साक्षरता अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यालयों में संचालित लीगल लिटरेसी क्लब के माध्यम से ‘संविधान संवाद’ (संविधान पर बातचीत), संवैधानिक साक्षरता अभियान एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
इस अवसर पर ‘एक स्वर-एक संविधान’ के तहत मुख्य कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 9 बजे शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज, गोण्डा में किया जाएगा। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ जनपद न्यायालय के सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण भी प्रतिभाग करेंगे।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के मूल्यों, मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों तथा संवैधानिक व्यवस्था के प्रति जागरूक करना और उनमें संवैधानिक साक्षरता को बढ़ावा देना है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को संविधान की महत्ता समझने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक होने का अवसर मिलेगा।
No comments:
Post a Comment