Nov 21, 2026

श्री गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा 7.0 का शुभारंभ, 38 गांवों में लगेंगे स्वास्थ्य शिविर

श्री गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा 7.0 का शुभारंभ, 38 गांवों में लगेंगे स्वास्थ्य शिविर

बहराइच। श्री गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा 7.0 के तत्वावधान में 22 व 23 नवंबर को जिले के सीमावर्ती क्षेत्र के 38 गांवों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। 24 नवंबर को गोलवाघाट स्थित मरी माता मंदिर परिसर में मेगा स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। यह जानकारी नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन (NMO) बहराइच की अध्यक्ष डॉ. सारिका साहू तथा यात्रा संयोजक धर्मेंद्र सिंह ने प्रेस वार्ता में दी।-58 से अधिक संस्थानों के चिकित्सक करेंगे जांच-डॉ. सारिका साहू ने बताया कि स्वास्थ्य शिविरों में किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU), डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, महाराजा सुहेलदेव मेडिकल कॉलेज सहित 58 से अधिक चिकित्सा संस्थानों के चिकित्सक एवं चिकित्सा छात्र उपस्थित रहकर मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य सीमावर्ती एवं दुर्गम क्षेत्रों के लोगों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा पहुंचाना है।यात्रा के तहत आवश्यक जांच, चिकित्सकीय परामर्श तथा दवाओं की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को उचित उपचार हेतु संबंधित चिकित्सा संस्थानों से जोड़ने की व्यवस्था भी की जाएगी।24 को मरी माता मंदिर में मेगा शिविर-यात्रा संयोजक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 22 व 23 नवंबर को गांवों में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों के बाद 24 नवंबर को मरी माता मंदिर परिसर में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की जांच एवं उपचार करेंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के राज्य सूचना आयुक्त वीरेंद्र वत्स करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, अवध प्रांत के प्रांत प्रचारक श्री कौशल जी तथा मुख्य वक्ता के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह उपस्थित रहेंगे।विशिष्ट अतिथियों में डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के महानिदेशक प्रोफेसर सीएम सिंह, सीएमओ बहराइच डॉ. संजय कुमार, भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय राय, मेडिकल कॉलेज बहराइच के प्राचार्य डॉ. संजय खत्री, श्री गुरु गोरखनाथ सेवा न्यास के उपाध्यक्ष डॉ. विजय कुमार, सरदार पटेल ग्रुप लखनऊ के श्लोक सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेंद्र दुबे, लोहिया संस्थान के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर विक्रम सिंह, बीबीडी ग्रुप के अध्यक्ष विराज सागर दास, NMO कोषाध्यक्ष डॉ. रोहित अग्रवाल तथा दयाल ग्रुप लखनऊ के पार्थ सिंह शामिल होंगे।प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बहराइच के जिला प्रचारक अजय, यात्रा के सह-संयोजक रमेश पाठक, NMO उपाध्यक्ष रामेंद्र त्रिपाठी, सह-सचिव डॉ. अमिताभ मिश्रा, डॉ. मनीष शुक्ला, डॉ. शेफाली गुप्ता, डॉ. दिव्येश बरनवाल, डॉ. बृजेश शुक्ला, डॉ. रामकुमार, डॉ. दिवाकर दत्त त्रिपाठी, डॉ. यूके वर्मा, विभाग प्रचार प्रमुख अतुल गौड़ तथा जिला प्रचार प्रमुख विपिन उपस्थित रहे।

No comments: