जिलाधिकारी ने रोडवेज एवं रेलवे स्टेशन स्थित रैन बसेरों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश
बहराइच। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने शनिवार की देर शाम नगर पालिका परिषद बहराइच द्वारा संचालित रैन बसेरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित नगर के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित रैन बसेरों एवं सार्वजनिक स्थलों पर ठंड से बचाव के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि रैन बसेरों में साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश, शौचालय, बिस्तर एवं कंबल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सभी रैन बसेरों में जरूरतमंदों के लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध रहें।उन्होंने निर्देश दिया कि रोडवेज एवं रेलवे स्टेशन सहित प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर आने-जाने वाले यात्रियों और निराश्रित लोगों को ठहरने में कोई परेशानी न हो। साथ ही नगर के प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रात्रि में नियमित भ्रमण कर खुले में सो रहे जरूरतमंद लोगों को रैन बसेरों तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए।


No comments:
Post a Comment