स्कॉर्पियो की ठोकर से युवक घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
थाना फखरपुर क्षेत्र के अवसानखा पूरवा के पास स्कॉर्पियो गाड़ी संख्या UP 32 FX 1400 ने सोनू पुत्र शनीफ (उम्र करीब 32 वर्ष), निवासी अवसानखा पूरवा, को ठोकर मार दी, जिससे वे घायल हो गए। घायल को इलाज हेतु जिला अस्पताल बहराइच भेजा गया।गाड़ी चालक अली गौहर पुत्र मसरकैन रजा (उम्र करीब 41 वर्ष), निवासी चांदपुरा, थाना कोतवाली नगर, बहराइच, फखरपुर से बहराइच की ओर जा रहे थे। घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर यातायात सुचारू है और शांति-व्यवस्था कायम है।

No comments:
Post a Comment