पीएम श्री जीजीआईसी बहराइच की 40 छात्राओं का उत्तराखंड एक्सपोजर विजिट सम्पन्न
विज्ञान,तकनीक और संस्कृति से रूबरू हुईं छात्राएं
बहराइच। पीएम श्री योजना के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कालेज बहराइच की 40 छात्राओं का पांच दिवसीय उत्तराखंड एक्सपोजर विजिट 25 से 29 नवंबर 2026 तक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं को उच्च शिक्षण संस्थानों, वैज्ञानिक शोध केंद्रों और सांस्कृतिक स्थलों का प्रत्यक्ष अनुभव कराकर उनके शैक्षणिक एवं सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना था।एक्सपोजर विजिट प्रभारी नम्रता सिंह एवं सह नोडल प्रभारी ममता यादव के नेतृत्व में छात्राओं ने उत्तराखंड के विभिन्न महत्वपूर्ण शैक्षणिक संस्थानों का भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं को देहरादून स्थित प्रतिष्ठित वन अनुसंधान संस्थान (एफ.आर.आई), रुड़की स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी रुड़की) तथा हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों के बारे में जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिला।भ्रमण के दौरान छात्राओं ने वन अनुसंधान,पर्यावरण संरक्षण, वैज्ञानिक शोध,तकनीकी शिक्षा, उच्च शिक्षा के अवसरों तथा योग एवं स्वास्थ्य के महत्व को नजदीक से समझा।विभिन्न संस्थानों के प्रत्यक्ष अवलोकन से छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण,जिज्ञासा, नवाचार एवं नई जानकारियां प्राप्त करने की भावना विकसित हुई।विद्यालय की प्रधानाचार्या मधु यादव (पी0ई0एस0) ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ वास्तविक जीवन के अनुभवों से जोड़ते हैं।इससे छात्राओं को अपनी रुचियों,क्षमताओं और भविष्य के करियर विकल्पों को समझने का अवसर मिलता हैं।उन्होंने कहा कि पीएम श्री योजना के अंतर्गत आयोजित ऐसी गतिविधियां छात्राओं के आत्मविश्वास,व्यक्तित्व विकास एवं शैक्षणिक क्षमता को नई दिशा प्रदान करती हैं।इस प्रकार के अनुभव छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


No comments:
Post a Comment