गोण्डा - थाना परसपुर पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे 2 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को बेनीसिंह पुरवा रोड के पास से मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया।
दिनांक 26.11.2026 को वादी लल्ला यादव पुत्र शिव बहादुर यादव, निवासी ग्राम शुकई नायब पुरवा, बहुवन मदार माझा, थाना परसपुर ने थाने पर लिखित तहरीर दी थी।
आरोप था कि पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर विपक्षीगण ने खेत में काम कर रहे वादी के पिता शिव बहादुर यादव और भाई मंशाराम के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डण्डा और सरिया से मारपीट की। तहरीर के आधार पर थाना परसपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।
आज दिनांक 29.11.2026 को थाना परसपुर पुलिस टीम मुकदमे से संबंधित नामजद अभियुक्तों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस टीम ने दोनों अभियुक्तों को बेनीसिंह पुरवा रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि गिरफ्तारी के डर से भागते समय घटना में प्रयुक्त लाठी, डण्डा और सरिया को अंधेरे में किसी नाले में फेंक दिया था।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय रवाना किया।
No comments:
Post a Comment