लखनऊ - गोंडा से संचालित लोकप्रिय न्यूज पोर्टल मां वाराही न्यूज ने अपने 7 साल बेमिसाल पूरे होने का उत्सव राजधानी लखनऊ के प्रेस क्लब में धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर “वर्तमान में सोशल मीडिया का महत्त्व”*l विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें राजनीति, प्रशासन, पुलिस, शिक्षा और समाज के विभिन्न क्षेत्रों की नामी हस्तियों ने अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओंकार नाथ सिंह मौजूद रहे। अध्यक्षता तेजेश्वर पांडे, डिप्टी सेक्रेटरी राज्य सूचना आयोग ने की, जबकि संचालन याकूब सिद्दीकी ने किया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर महाधिवक्ता प्रथम जयंत सिंह तोमर, रिटायर्ड डीआईजी रंजीत सिंह, चीफ इंजीनियर पीडब्ल्यूडी उमाकांत सिंह, भारत पेट्रोलियम के क्षेत्रीय प्रबंधक विवेक सिंह, पंकज श्रीवास्तव और बीएसए डॉ. नरेंद्र कुमार दूबे ने कार्यक्रम में शिरकत की।
सोशल मीडिया वरदान है, अगर सही उपयोग हो
मुख्य अतिथि ओंकार नाथ सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया आज के दौर की सबसे बड़ी सकारात्मक पहल है। यह आम व्यक्ति को अपनी बात रखने का मंच देता है। पहले लोगों के पास कहने को बहुत कुछ होता था, लेकिन मंच नहीं था। सोशल मीडिया ने इस कमी को दूर कर दिया है। उन्होंने कहा कि विचारों के आदान-प्रदान के लिए सोशल मीडिया से सशक्त माध्यम कोई नहीं है, बशर्ते इसका उपयोग सही तरीके से किया जाए।
बचपन का मोहल्ला ही था पहला सोशल मीडिया
उमाकांत सिंह ने रोचक अंदाज में कहा कि सोशल मीडिया कोई नई चीज नहीं है। बचपन में भी हर गांव-मोहल्ले में दो-चार लोग ऐसे होते थे, जिन तक कोई बात पहुंच जाए तो वह पूरे मोहल्ले में फैल जाती थी। सोशल मीडिया उसी का टेक्निकल नाम है। आज आत्म प्रदर्शन की भावना बढ़ने से इसकी लोकप्रियता और तेजी से बढ़ी है।
बच्चों पर नजर रखें मां-बाप
अध्यक्षता कर रहे तेजेश्वर पांडे ने कहा कि आज कई लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल निजी स्वार्थ के लिए कर रहे हैं, जिससे गलत खबरें फैलती हैं। सबसे ज्यादा असर बच्चों के कच्चे मन पर पड़ता है। इसलिए मां-बाप को देखना होगा कि उनके बच्चे सोशल मीडिया पर क्या देख रहे हैं और क्या लिख रहे हैं।
रिटायर्ड डीआईजी रंजीत सिंह ने मां वाराही न्यूज की टीम का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इतने कम समय में इतनी ऊंचाई छू लेना बड़ी बात है। वक्ता अंजनी कुमार दूबे ने कहा कि सोशल मीडिया के सकारात्मक और नकारात्मक दोनों पहलू हैं। खबर डालने वालों का नैतिक दायित्व है कि वे सही और सकारात्मक खबर ही समाज तक पहुंचाएं।
मां वाराही सम्मान से नवाजी हैं विशिष्ट हस्तियां
कार्यक्रम के अंत में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली हस्तियों को मां वाराही सम्मान देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वालों में ओंकार नाथ सिंह, तेजेश्वर पांडेय, रंजीत सिंह, विवेक कुमार सिंह, उमाकांत सिंह, बृजेन्द्र सिंह, नरेंद्र कुमार दूबे, ओंकार सिंह, पंकज श्रीवास्तव, राकेश वर्मा,दिव्या श्रीवास्तव, बृजेन्द्र सिंह, ओंकार सिंह,आलोक यादव, जयचंद सिंह, अवधी कलाकार रमेश दूबे रमेशवा, प्रदीप सिंह, रामानंद पाल, विशाल कुमार सहित कई हस्तियां शामिल रहीं।
कार्यक्रम में ज्वाला प्रसाद तिवारी, राजेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, बेचन सिंह, अमित सिंह,मनोज सिंह, सरोज सिंह, सुरेश वर्मा, रानू मिश्रा, अजय सिंह, राज सिंह,विवेक सिंह, अंकित, श्याम बाबू ओझा, राजीव तिवारी, सिद्धार्थ, बबलू गोस्वामी,अभिषेक सिंह, कुलदीप सिंह, राघवेंद्र सिंह, ब्रजेश सिंह, दुर्गेश कुमार वर्मा प्रधान, लाल बाबू मिश्रा, हारून प्रधान, लल्ला सिंह प्रधान, प्रमोद सिंह, पवन ओझा, यशराज सिंह,गणेश पाण्डेय, संदीप सिंह, अजीत सिंह, सूरज सिंह सहित सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अंत में मां वाराही न्यूज के संस्थापक सुभाष ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
No comments:
Post a Comment