बहराइच: फखरपुर पुलिस ने मुकदमे में वांछित दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
बहराइच। थाना फखरपुर पुलिस ने मुकदमा संख्या 459/2026 में वांछित दो अभियुक्तों को सरायकाजी क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने हेतु रवाना किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान यासीन पुत्र मोहम्मद शफी (लगभग 56 वर्ष) एवं शहाबुद्दीन पुत्र सरफुद्दीन (लगभग 30 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम सरायकाजी, थाना फखरपुर, जनपद बहराइच के रूप में हुई है।पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी कैसरगंज धीरेन्द्र श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रामकुमार राजभर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई अंजाम दी।उपनिरीक्षक अजीत कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र राज सिंह एवं कांस्टेबल बालेश्वर की टीम ने 29 नवंबर को दोपहर करीब 12:10 बजे सरायकाजी क्षेत्र में दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर दोनों को माननीय न्यायालय बहराइच में पेश करने हेतु रवाना किया गया।दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा संख्या 459/2026, अंतर्गत भारतीय न्याय संहिता की धारा 70, 352, 351(3) एवं 3(5) तथा पास्को एक्ट की धारा 5एम/6 में नामांकन किया गया है। इनमें धारा 351 आपराधिक धमकी तथा धारा 352 शांति भंग करने के आशय से जानबूझकर अपमान से संबंधित है।पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई जनपद में अपराध पर नियंत्रण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी की दिशा में की जा रही निरंतर पहल का हिस्सा है। थाना फखरपुर पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई जारी रखी जा रही है।

No comments:
Post a Comment