बहराइच में वृहद ऋण वितरण मेला सम्पन्न, 450 आवेदकों को किया गया सूचित
बहराइच,। उपायुक्त उद्योग केशवराम वर्मा ने बताया कि तीन दिवसीय वृहद रोजगार मेले के तीसरे दिन गुरुवार को जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, बहराइच के परिसर में वृहद ऋण वितरण मेले का आयोजन किया गया। मेले में अग्रणी जिला प्रबन्धक इंडियन बैंक, भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया तथा यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया उपायुक्त उद्योग के निर्देशन में बैंकों से निरस्त एवं लम्बित पत्रावलियों से संबंधित लगभग 450 आवेदकों को फोन के माध्यम से मेले में प्रतिभाग हेतु सूचित किया गया। मेले में उपस्थित 150 आवेदकों के ऋण संबंधी त्रुटियों का निराकरण कराकर संबंधित बैंकों को पुनः प्रेषित किया गया है।इस अवसर पर जिला उद्योग केन्द्र की ओर से आवेदकों को ऋण प्रक्रिया, दस्तावेजों की त्रुटियों के समाधान तथा बैंक स्तर पर लंबित प्रकरणों के निपटारे में सहायता दी गई। मेले का उद्देश्य स्वरोजगार हेतु ऋण चाहने वाले आवेदकों की आवेदन प्रक्रिया को सुगम बनाना था।

No comments:
Post a Comment