Nov 18, 2026

श्रावस्ती किसान सहकारी चीनी मिल के 43वें गन्ना पेराई सत्र 2026-27 का हुआ भव्य शुभारंभ

 श्रावस्ती किसान सहकारी चीनी मिल के 43वें गन्ना पेराई सत्र 2026-27 का हुआ भव्य शुभारंभ

विधायक नानपारा, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने हवन-पूजन कर फीता काटकर किया उद्घाटन

बहराइच । विधायक नानपारा राम निवास वर्मा द्वारा जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्वत, विधायक बलहा श्रीमती सरोज सोनकर के प्रतिनिधि आलोक जिंदल, प्रधान प्रबंधक  यादव भूमिका राज बहादुर व अन्य अतिथियांे के साथ वैदिक मंत्रोचार के बीच श्रावस्ती किसान सहकारी चीनी मिल्स लि. नानपारा के 43वें गन्ना पेराई सत्र 2026-27 का शुभारम्भ किया गया। तत्पश्चात मा. विधायक, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर गन्ना पेराई सत्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मिल परिसर में उत्साह एवं उल्लास का वातावरण रहा। मिल प्रबंधन एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।

जिलाधिकारी श्री पाण्डेय ने मिल अधिकारियों और कर्मचारियों का आहवान्ह किया कि पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि किसी भी गन्ना तौल केन्द्र पर किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी। डीएम ने तौल केन्द्रों पर किसानों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था तथा उसके आस-पास के मार्गाे की आवश्यकतानुसार मरम्म्त कराये जाने के निर्देश भी मिल अधिकारियों को दिये। जिलाधिकारी ने गन्ना पेराई सत्र के सफल एवं सुचारु संचालन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किसानों के हितों को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर बल दिया। 

जिलाधिकारी ने कहा कि गन्ना किसानों की सुविधा, समय से गन्ना आपूर्ति तथा पेराई कार्य का व्यवस्थित संचालन महत्वपूर्ण है। डीएम ने कहा कि 43वें पेराई सत्र के शुभारंभ से क्षेत्र के गन्ना किसानों को अपनी उपज चीनी मिल तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी गति प्राप्त होगी। जिलाधिकारी ने मिल अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। डीएम ने कहा कि किसी भी गन्ना तौल केंद्र पर किसानों का शोषण नहीं होना चाहिए। अन्यथा की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की जायेगी। तौल केंद्रों पर किसानों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था कराने के साथ पेराई के दौरान मिल पर किसानों की सुविधा का भी समुचित ध्यान रखा जाए। जीएम यादव भूमिका राज बहादुर ने बताया कि मिल प्रशासन गन्ना किसानो के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है गन्ना आपूर्ति के 72 घन्टे में गन्ने का भुगतान करनें का पूरा प्रयास रहेगा। इससे पूर्व पेराई सत्र के शुभारम्भ अवसर पर मिल में हवन पूजा, बैल पूजन, कॉटा पूजन इत्यादि कार्यक्रम परम्परागत से सम्पन्न हुए। इसके पश्चात अतिथियों ने मिल गेट पर पहली तौल कराने बैलगाड़ी से आए दर्शनपुरवा के सुखविंदर सिंह व ट्रैक्टर से आए खुद्दाभारी के रामसुख के ट्रैक्टर व सुखविंदर सिंह के बैलगाड़ी का पूजनकर किसानों को सम्मानित कर कांटे का पूजन कर पहली तौलकर शुरू कराया। गन्ने सहित बैल गाड़ी का वजन 23.45 कु. व  ट्रैक्टर का वजन 104.20 कु. रहा। तदोपरान्त अतिथियों ने फीता काटा औऱ कांटे पर नारियल फोड़ने के बाद पहली गन्ना तौल की शुरुआत कर गन्ना कृषकों के साथ ढोला में गन्ना डालकर पेराई सत्र 2026-27 का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर बलहा विधायक प्रतिनिधि आलोक जिंदल, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव उप जिलाधिकारी नानपारा प्रकाश सिंह, तहसीलदार नानपारा विकास कुमार पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु कुमार जिला गन्ना अधिकारी आनंद शुक्ल, चीफ केमिस्ट गजेंद्र कुमार, सीए सतीश कुमार बालियान, मुख्य अभियंता महेंद्र कुमार, मुख्य गन्ना अधिकारी दिवकांर सिंह, चीनी मिल समिति नानपारा के उप सभापति वीरचंद्र वर्मा, नानपारा विधायक प्रतिनिधि हरिहर वर्मा, संचालक, डेलीगेट्स, अंशधारक (कृषक), गन्ना किसान एपी श्रीवास्तव, बालकराम व अन्य कृषक सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

                      

No comments: