नाबालिग बालिका के साथ दुराचार एवं जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार
गोण्डा - थाना वजीरगंज क्षेत्रान्तर्गत एक वादिनी द्वारा तहरीर दी गई कि दिनांक 18.10.2026 की रात्रि में उनकी लगभग 15 वर्षीय पुत्री रामलीला देखने करदा चौराहे पर गई थी। इसी दौरान आरोपी द्वारा बालिका का मुंह दबाकर झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ दुराचार किया गया तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गयी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना वजीरगंज पर सुसंगत धाराओ पर अभियोग पंजीकृत किया गया।
आज दिनांक 20.10.2026 को प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज मय टीम के साथ क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था एवं अपराध रोकथाम हेतु भ्रमणशील थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त अभियोग से संबंधित वांछित अभियुक्त झिलाही मोड़ के पास सड़क किनारे खड़ा है। पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा भागने का प्रयास कर रहे अभियुक्त कमोज को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
No comments:
Post a Comment