Oct 14, 2026

थानाध्यक्ष ने जरूरतमंदों में बांटी खाद्य सामग्री, महिलाओं को किया सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए जागरूक

 थानाध्यक्ष ने जरूरतमंदों में बांटी खाद्य सामग्री, महिलाओं को किया सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए जागरूक

फखरपुर (बहराइच): मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के तहत बुधवार को थानाध्यक्ष रामकुमार राजभर के नेतृत्व में पुलिस टीम ग्राम जोगिनपुरवा पहुंची और जरूरतमंद बच्चों, बच्चियों व महिलाओं को खाद्य सामग्री एवं मिठाई वितरित की। अभियान का उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देना है।इस अवसर पर पुलिस टीम ने नारी संरक्षण एवं आश्रय गृह का भ्रमण कर लोगों को हेल्पलाइन नंबरों—112, 1930, 108 और 102—से जुड़े पंपलेट बांटकर साइबर अपराध, आपात सहायता व महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

थानाध्यक्ष ने बेटियों से कहा कि वे निर्भीक रहें, अपने अधिकारों को पहचानें और किसी भी अन्याय के खिलाफ बिना डर आवाज उठाएं। उन्होंने कहा कि पुलिस महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

No comments: