Oct 20, 2026

नकली सोने-चांदी के आभूषणों को असली बताकर ठगी करने वाले गिरोह के 05 लोग अभियुक्त गिरफ्तार



गोण्डा - वादी सुशील कुमार पुत्र चंद्रिका प्रसाद निवासी कटरा बाजार, जनपद गोण्डा द्वारा थाना कटरा बाजार पर तहरीर दी गई कि दिनांक 18.10.2026 को एक महिला, जिसने अपना नाम सरिता बताया था, उसकी ज्वैलरी की दुकान पर आई और बच्चे की तबीयत खराब होने व इलाज के लिए रुपये की आवश्यकता बताकर चांदी की करधनी के बदले ₹20,000 ले लिए। महिला के साथ आए व्यक्ति ने आधार कार्ड दिखाकर जमानत दी थी। बाद में करधनी की जांच करने पर वह नकली (गिलट) की पाई गई। तहरीर के आधार पर थाना कटरा बाजार पर मु0अ0सं0 258/2026 धारा 319(2), 318(4), 336(3), 338, 340(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

आज दिनांक 20.10.2026 को थाना कटरा बाजार पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त कि घटना में संलिप्त आरोपी अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना पर पहाड़ापुर बाजार से कटरा बाजार की ओर आने वाले मार्ग पर गन्ननपुरवा नहर मोड़ के पास से 05 अभियुक्तों रहमान अली, राजेश सिंह, अखिलेश सिंह, सरिता सिंह तथा माधुरी सिंह को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना कटराबाजार 
पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर नकली आधार कार्ड एवं आभूषणों के फर्जी बिल तैयार करते थे। इसके बाद बच्चों अथवा पति के बीमार होने या अन्य परेशानी का बहाना बनाकर लोगों से सहानुभूति प्राप्त करते हुए नकली सोने-चांदी के आभूषणों को असली बताकर सुनारों, आमजन एवं राहगीरों से रुपये ठग लेते थे। ठगी से प्राप्त रुपये आपस में बांट लेते थे। अभियुक्तों ने कौड़िया बाजार एवं कटरा बाजार में भी इस प्रकार की घटनाएं करना बताया।

No comments: