सेवा से समर्पण तक, विकसित भारत का संकल्प जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान
बहराइच।:-समाज में सेवा, समर्पण और जनहित की भावना जगाने के साथ स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और विकसित भारत-2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना ही सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य है। यह बात महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने गोलागंज में आयोजित नमो सेवा-अनसुनी कहानियां कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही।विधायक ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नाट्य कलाकारों ने भावपूर्ण मंचन के माध्यम से बालिका शिक्षा, कन्या सुमंगला, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास और सामूहिक विवाह समेत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।विधायक ने कहा कि सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। कार्यक्रम में अखंड प्रताप सिंह, रामनिवास जायसवाल, जितेंद्र सिंह,ब्लाक प्रमुख रमाकर पांडेय,दिवाकर पांडेय(गुरु जी)दिलीप पाण्डेय समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment