मथुरा - चैतन्य विहार सेक्टर-2 स्थित संस्कृत गुरुकुल में बड़ी घटना हो गई, जहां पानी के टैंक की सफाई के दौरान चार छात्रों की मौत हो गई। मिल रही जानकारी के मुताबिक एक छात्र को फसा देख उसे बचाने के लिए उतरे छात्रों की मौत हो गई, बताया जा रहा है कि जहरीली गैस से दम घुटने के कारण चारों छात्रों की मौत हुई। 1 छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है, हादसे में 22 वर्षीय मनू कटारे, 19 वर्षीय विशू शर्मा, 16 वर्षीय आर्यन पांडेय तथा 17 वर्षीय देवांश शर्मा की मौत से हड़कंप मच गया , घटना की सूचना पर जिलाधिकारी सीपी सिंह और एसएसपी सहित भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए ,चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है, मामले की जांच कराई जा रही है।
Oct 7, 2026
संस्कृत गुरुकुल में बड़ी वारदात, चार छात्रों की मौत, आला अधिकारी मौके पर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment