संभल - जिले के गुन्नौर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ब्यौरा गांव में 74 वर्षीय बुजुर्ग महिला को अनोखे अंदाज में अंतिम विदाई दी गई, महिला की अंतिम यात्रा में साथ उसके दो पालतू हाथी साथ - साथचल रहे थे। शव यात्रा में परमा नाम का हाथी आगे तो मोहन हाथी पीछे चल रहा था। बताया जा रहा है कि महिला रामबेटी के घर में हाथी पालने की बहुत पुरानी प्रथा है , उस परिवार में 200 सालों से हाथी पालने की प्रथा चली आ रही है। अपनी मालकिन को पालतू हाथियों ने दी अंतिम विदाई तो यह दृश्य देखकर लोग हैरान रहे। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग रामबेटी दोनों हाथियों का बहुत ध्यान रखती थी, उन्हें दोनों हाथियों से बेहद लगाव था, रामबेटी की अनोखी अंतिम यात्रा में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने सहभागिता की, लेकिन दोनों हाथियों का अपनी मालकिन के प्रति लगाव देखकर लोग हतप्रभ रहे।
Oct 8, 2026
इस घर में 200 साल से हाथी पालने की प्रथा, मालकिन की अंतिम यात्रा में शामिल हुए दोनों हाथी, देखकर लोग हैरान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment