Showing posts with label Sambhal. Show all posts
Showing posts with label Sambhal. Show all posts

Jun 20, 2026

June 20, 2026

खेत के मेड़ को लेकर विवाद दोनों पक्षों को आई चोट

संभल - खेत की मेड़ के विवाद में मारपीट और फायरिंग हो गई,दो पक्षों में जमकर मारपीट और फायरिंग हुई।एक पक्ष के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए तो दूसरे पक्ष के पांच लोग मामूली रूप से घायल हुए। जबकि एक व्यक्ति गोली से लगने से घायल हो गया, मामला रजपुरा थानाक्षेत्र अंतर्गत जहानपुर से जुड़ा है।


June 20, 2026

खेत की मेढ़ को लेकर हुआ विवाद दोनों पक्षों को आई चोट

संभल - खेत की मेड़ के विवाद में मारपीट और फायरिंग हो गई,दो पक्षों में जमकर मारपीट और फायरिंग में एक पक्ष के पांच लोग गंभीर घायल हुए तो दूसरे पक्ष के पांच लोग मामूली रूप से घायल हुए। जबकि एक व्यक्ति गोली से लगने से घायल हो गया, मामला रजपुरा थानाक्षेत्र अंतर्गत जहानपुर से जुड़ा है।

Apr 19, 2026

April 19, 2026

शोभायात्रा के दौरान पहुंची पुलिस, नई परम्परा पर रोक

संभल - मूर्ति स्थापित करने तथा नई परम्परा को लेकर विवाद हो गया,भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली गई तो नई परम्परा शुरू करने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कहा कि पहले अनुमति लो  शोभायात्रा निकालो, पूरा मामला बहजोई क्षेत्र के गांव राजपुर का है।

Mar 16, 2026

March 16, 2026

मामी से निकाह के लिए हैवान बन गया पति बच्चों के सामने ले ली पत्नी की जान

संभल - मामी से निकाह के लिए परेशान पति हैवान बन गया और पत्नी की हत्या कर दी। चार बच्चों के सामने पत्नी को कैंची भोंक कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
पत्नी की हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या प्रयास किया,मामी से निकाह को लेकर दोनों में झगड़ा होता था। मृतक पत्नी आशा वर्कर बताई जा रही है, वहीं हत्यारोपी पति मेडिकल स्टोर संचालक था। संभल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव मंडी किशन दास राय में हत्या से सनसनी फैल गई।

Mar 7, 2026

March 07, 2026

चुनावी रंजिश में युवक की कुल्हाड़ी से हत्या

संभल - ग्राम प्रधान चुनावी रंजिश में युवक की हत्या कर दी गई, दबंगों पर घर में बांधकर कुल्हाड़ी से हत्या करने का आरोप लगा है। युवक की हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए,सूचना पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू की। घटना कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र के बलकरनपुर की है।

Mar 5, 2026

March 05, 2026

होलिका दहन करते वक्त आग में कूद गया एक आदमी

संभल - होलिका दहन करते वक्त एक व्यक्ति आग में कूद गया, जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया,आग के बीच कूदने से लोगों में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों द्वारा जब तक व्यक्ति को बाहर निकाला गया तब तक वह झुलस चुका था। मामला गुन्नौर कोतवाली के नंदरौली गांव का है।

Mar 4, 2026

March 04, 2026

भाई बना हैवान, बेटों संग मिलकर भाई को उतारा मौत के घाट

संभल - भाई हैवान बन गया,भाई बेटों संग मिलकर भाई की हत्या कर दी, घटना उस वक्त हुई जब मृतक के भाई और भतीजे आपस में झगड़ा कर रहे थे। दबंगों ने बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग को खूब मारा पीटा, बताया जा रहा है कि हत्यारोपी बाप और बेटे शराब के नशे में थे।
घटना जुनावई थानाक्षेत्र अन्तर्गत सिकरोरा खादर की है।

Feb 15, 2026

February 15, 2026

हिंदू युवक से शादी कर तमन्ना ने हरिद्वार से उठाई कावड़

संभल - कांवड़ लेकर तमन्ना मलिक गांव पहुंची,
तमन्ना हिन्दू युवक से शादी करने के बाद कावड़ यात्रा में शामिल हुईं। उन्होंने हरिद्वार से कांवड़ उठाई और पति के साथ बुर्का पहने अपने गांव पहुंची। इस दौरान पुलिस ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत, अभिनंदन किया।
तमन्नाकाकहनाहै कि‘मन्नत पूरी होने पर कांवड़ लेकर आई हूं’।

Feb 6, 2026

February 06, 2026

ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से एक की मौत दूसरा घायल

संभल - ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में दो बाइक सवार आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बाइक सवारो को अस्पताल भेजवाया गया,जहां प्राथमिक इलाज के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हायर सेंटर जाते समय गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरे को इलाज हेतु भर्ती कराया गया। घटना थाना धनारी क्षेत्र के गांव खजरा छपरा की है।

Jan 24, 2026

January 24, 2026

सिपाही ने फांसी लगाकर दे दी जान, मचा हड़कंप

संभल - फांसी लगाकर  सिपाही ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया, सिपाही ने गुन्नौर कोतवाली में बने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाई। सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप
मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के हेतु भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Jan 14, 2026

January 14, 2026

शाही मस्जिद बवाल में सीओ अनुज चौधरी सहित कई पुलिस कर्मियों पर होगी एफआईआर

संभल - शाही मस्जिद विवाद में बवाल पर कोर्ट ने सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं, कोर्ट ने तत्कालीन सीओ अनुज चौधरी पर केस दर्ज करने के आदेश दिया है। अनुज चौधरी के आदेश पर गोलियां चलाई गईं जिसमें ठेले वाले आलम को 3 गोलियां लगीं थीं , आरोप है कि पुलिस ने मामले को दर्ज नहीं किया, घायल पीड़ित ने छुपकर मेरठ में इलाज कराया। पीड़ित के खिलाफ ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया, CJM कोर्ट ने अनुज चौधरी, अनुज तोमर सहित 12 पुलिस वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।


Dec 25, 2025

December 25, 2025

एक दर्जन पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश जारी

संभल - 12 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश जारी हुआ है, जिसमें तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं। मामला बहजोई कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा है, जहां फर्जी जेल भेजने के आरोप में 12 पुलिसकर्मी फंस गए। मामले में चंदौसी  जनपद न्यायालय द्वारा आदेश जारी किया गया है।
लूट में जेल भेजे गए आरोपी द्वारा मामले में अपील की गई थी।

Nov 30, 2025

November 30, 2025

फर्जी सिपाही गिरफ्तार झाड़ता था रौब

संभल - फर्जी सिपाही रंगदारी मांगने में गिरफ्तार कर लिया गया, आरोप है कि वह फर्जी सिपाही बनकर रौब झाड़ता था। मामला असमोली थानाक्षेत्र से जुड़ा है जहां पुलिस की वर्दी पहनकर वह लोगों को धमकाता था। 

Nov 22, 2025

November 22, 2025

भाजपा नेता की बाइक का चालान काटने पर हंगामा

संभल - भाजपा नेता गुलज़ार की बाइक का चालान काटने पर हंगामा हो गया,बीजेपी नेताओं ने चंदौसी चौराहे पर हंगामा कर विरोध जताया। बताया जा रहा है कि बीजेपी नेताओं के पहुंचने से पहले दारोगा मौके से गायब हो गए। गुलजार अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला सचिव बताये जा रहे हैं।
 

Nov 14, 2025

November 14, 2025

वंदे मातरम गायन पर सपा विधायक का बयान

संभल - समाजवादी पार्टी के विधायक इकबाल महमूद ने अपने बयान में कहा कि वंदे मातरम नहीं बल्कि  हमारा राष्ट्रीय गान जन गण मन है। 

Nov 6, 2025

November 06, 2025

कार ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत

संभल - कार ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया।
घटना बहजोई कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत संभल रोड की बताई जा रही है।

Nov 4, 2025

November 04, 2025

बहू ने दी गाली तो ससुर ने कर ली आत्महत्या, मौत से हड़कंप

संभल - बहू ने दी गाली तो ससुर ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। बताया जा रहा है कि बहू की गाली-गलौज से आहत होकर ससुर ने मौत को गले लगा लिया। बहु द्वारा बेइज्जती किए जाने से  ससुर ने जहर खा लिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
जबकि बेटा बीते सात माह पहले से ही मां-बाप से अलग
रह रहा था। पूरा मामला कोतवाली चंदौसी क्षेत्र के मौलागढ़ से जुड़ा बताया जा रहा है।

Nov 1, 2025

November 01, 2025

दीवार गिरने से मलबे में दबे छः बच्चे, मचा कोहराम

संभल - जिले के थानाक्षेत्र धनारी अंतर्गत भकरोली गांव में उस वक्त हाहाकार मच गया जब ट्यूशन पढ़कर लौट रहे बच्चों पर दीवार गिर गई। दीवार गिरने से 6 बच्चे मलबे में दब गए। बताया जा रहा है कि रात्रि में ट्रैक्टर की टक्कर से दीवार गिर गई, जिसके नीचे छः बच्चे मलबे में दब गए। रेस्क्यू के दौरान सभी को बाहर निकाला गया लेकिन गंभीर रूप से घायल एक बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं पांच बच्चों का इलाज अलीगढ़ अस्पताल में जारी है। 

Oct 27, 2025

October 27, 2025

लापता युवक का मिला शव, पुलिस मौके पर

संभल - युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया, युवक एक दिन पहले घर से लापता था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू की। मृतक मैढोली का निवासी बताया जा रहा है।
पूरी घटना जुनावई थानाक्षेत्र के जुनावई की बताई जा रही है।

Oct 26, 2025

October 26, 2025

अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा,ऑटो में बैठे युवक की मौत

संभल- तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ऑटो को टक्कर मार दिया जिससे ऑटो में बैठे जागरण पार्टी के युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आधा दर्जन लोग जागरण कराने के लिए जा रहे थे, तभी थाना हयात नगर के गांव मुजफ्फरपुर में यह दर्दनाक हादसा हो गया।