गोण्डा - वादीनी द्वारा थाना नवाबगंज पर तहरीर देकर आरोप लगाया गया कि अभियुक्त मोहम्मद कैफ पुत्र सफात अली, निवासी होलापुर काजी, थाना नवाबगंज, जनपद गोण्डा द्वारा विगत 2-3 वर्षों से शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार किया गया तथा शादी करने की बात कहकर लगातार टालता रहा। वादीनी द्वारा मुकदमा दर्ज कराने की बात कहने पर अभियुक्त द्वारा दिनांक 16.09.2026 को निकाह तथा दिनांक 21.09.2026 को कोर्ट मैरिज की गयी। इसके बाद अभियुक्त द्वारा वादीनी को साथ रखने से इनकार करते हुए धमकी दी गयी। तहरीर के आधार पर थाना नवाबगंज पर मु0अ0सं0-329/2026 धारा 69, 318(4), 351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया। थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पतारसी-सुरागरसी की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि अभियुक्त कैफ मुम्बई जाने की फिराक में बैग लेकर अयोध्या रोड की तरफ जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा अयोध्या रोड स्थित नगवा मोड़ पर पहुंचकर घेराबंदी की गयी। पुलिस टीम को देखकर अभियुक्त द्वारा भागने का प्रयास किया गया, जिसे पुलिस टीम द्वारा दौड़ाकर समय करीब 09ः10 बजे पकड़ लिया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम मोहम्मद कैफ पुत्र सफात अली उपरोक्त बताया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
Sep 24, 2026
थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा दुराचार करने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment