Sep 24, 2026

सरयू डिग्री कॉलेज करनैलगंज गोण्डा में सेवा संकल्प अभियान के अवसर पर‘नशामुक्त युवा एवं विकसित भारत’ पर संगोष्ठी आयोजित



गोण्डा  - गुरुवार को सरयू डिग्री कॉलेज में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया,कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशामुक्त, स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा।
आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके पारिवारिक और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करता है। युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, सकारात्मक गतिविधियों और राष्ट्र निर्माण में अपनी ऊर्जा लगाने का संदेश दिया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. बी. सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों को नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने और समाज को नशे की बुराइयों से मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया तथा भारत को विकसित भारत बनाने के लिए युवाओं को जागरूक करते हुए कहा कि युवा ही राष्ट्र का विकसित भारत बना सकता है आज ऐसे युवा की आवश्यकता है जिनके अन्दर नशे की लत के स्थान पर लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, अपराध के स्थान पर अवसर की और बढे, निराशा के स्थान पर नवाचार की और बढे।हमारा भारत शिक्षा के क्षेत्र में श्रेष्ठ हो, विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी हो, आर्थिक रूप से समृद्ध हो, उद्योग के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो, रोजगार और स्वरोजगार के अवसर हो। युवाओं के अन्दर संयम, अनुशासन, धैर्य, सदाचारिता,राष्ट्र के प्रति प्रेम हो।इस अवसर पर डॉ. शैलेन्द्र बहादुर सिंह, डॉ. मार्शल स्टालिन, डॉ. त्रिपुरारी दुबे, डॉ. अंतिमा सिंह, डॉ. पवन कुमार मिश्रा, जगन्नाथ तिवारी, ओ. पी. सिंह, शिव कुमार मौर्य, विजय यादव, बृजेश सिंह, अमित सिंह, श्री अमित कुमार सिंह, स्वामी नाथ चौधरी , राहुल श्रीवास्तव, विनोद पांडेय, आशीष सिंह एवं उमेश पाठक सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन नशामुक्त भारत के निर्माण तथा समाज में जागरूकता फैलाने के संकल्प के साथ हुआ।

No comments: