गोण्डा - मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे संघन अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर व एएनटीएफ (ANTF) बाराबंकी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की पुख्ता सूचना पर प्रभावी संयुक्त कार्यवाही करते हुए दिनांक 28.09.2026 को रेलवे गेस्ट हाउस के पास (तालाब की तरफ जाने वाली सड़क), गोंडा से एक अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्कर गिर्जेश कुमार वर्मा को गिरफ्तार के उसके कब्जे से 10.936 किलोग्राम अवैध चरस (कुल 21 पैकेट), तस्करी में प्रयुक्त चार पहिया वाहन (हुंडई EON कार) तथा 01 अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना को0नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया ।
पूछताछ का संक्षिप्त विवरण
अभियुक्त गिर्जेश कुमार वर्मा ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह अवैध चरस की यह खेप बिहार के खजुरिहा से कम दामों में खरीदकर लाता है और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में ऊंचे दामों पर बेचता है। तस्करी के लिए वह उत्तम सक्सेना नामक व्यक्ति से ₹2000 प्रतिदिन के किराये पर हुंडई EON कार लेकर चला रहा था। वह गोंडा में ग्राहक को माल डिलीवर करने की फिराक में था, तभी संयुक्त टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
1.गिर्जेश कुमार वर्मा पुत्र राघव राम वर्मा, निवासी ग्राम बिसवां गनेश, थाना कोतवाली देहात, जनपद गोंडा ।
पंजीकृत अभियोग
1.मु0अ0सं0 890/2026 धारा 8/20 NDPS Act व 60 स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम थाना कोतवाली नगर, जनपद गोंडा।
बरामदगी का विवरण
1. अवैध चरस: 10.936 किलोग्राम
2. चार पहिया वाहन: 01 अदद हुंडई EON कार (सफेद रंग)
3. मोबाइल फोन: 01 अदद ओप्पो (Oppo)
No comments:
Post a Comment