कैसरगंज तहसील सभागार में हुआ राहत राशि का वितरण, फसल नुकसान का सर्वे जारी
प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा- प्रभावित किसानों को हरसंभव मदद दिलाने के निर्देश
कैसरगंज(बहराइच) -क्षेत्र में हाल में आए चक्रवाती तूफान से प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाने की कवायद शुरू हो गई है। मंगलवार को कैसरगंज तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने प्रभावित किसानों को राहत राशि के चेक वितरित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि आपदा की घड़ी में सरकार किसानों और आमजन के साथ खड़ी है।प्रभारी मंत्री ने कहा कि चक्रवाती तूफान के कारण कैसरगंज क्षेत्र में किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। प्रभावित किसानों को राहत दिलाने के लिए शासन के निर्देश पर नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सर्वे के आधार पर पात्र प्रभावित किसानों को नियमानुसार राहत उपलब्ध कराई जाएगी।प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रभारी मंत्रियों को अपने-अपने जिलों में पहुंचकर आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने और प्रभावित लोगों को राहत दिलाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए कहा गया है। इसी क्रम में कैसरगंज में राहत राशि के चेक वितरित किए गए।कार्यक्रम के दौरान किसानों को राहत चेक सौंपे गए और अधिकारियों से क्षेत्र में हुए नुकसान तथा राहत कार्यों की जानकारी ली गयी।कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी प्रशांत नायक, ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह बिसेन, भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश पांडे, विधायक सुरेश्वर सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment