गोण्डा - दिनांक 05.09.2026 को वादी अंकित गुप्ता पुत्र भरतराम गुप्ता निवासी बालपुर बाजार थाना करनैलगंज, जनपद गोण्डा द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दी गयी कि दिनांक 4.9.2026 को समय करीब 10.30 बजे अपनी दुकान बन्द करके अम्बेडकर चौराहे पर अपने साथी शिवप्रकाश तिवारी जो ऊचे झंझरी देशी शराब के सेल्स मैन है के साथ बालपुर बाजार जा रहा था की पीछे से दो मोटर साइकिल पर सवार अज्ञात बदमाशों द्वारा हम लोगों को रोककर मेरे साथ अपने हाथ में लिये असलहे से मारपीट किया तथा जान से मारने का धमकी देते हुए मेरा दुकान का कैश लगभग 70000 सत्तर हजार रूपये लूटकर लेकर भाग गये। वादी द्वारा दी गयी लिखित तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर द्वारा सुसंगत धाराओं में मु0अ0सं0 819/26 पंजीकृत किया गया ।
आज दिनांक 29.09.2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा राजेन्द्र लाहिड़ी चौराहे के पास लूट की घटना में संलिप्त वांछित अभियुक्त आदित्य सिंह पुत्र वंशराज सिंह निवासी ग्राम नरसिंहपुर तहसील हरैया थाना पैगुलिया जिला बस्ती को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय रवाना किया गया।
No comments:
Post a Comment