विद्यालय के प्रति समर्पित शिक्षक रवींद्र मिश्र: समिति अध्यक्ष
फखरपुर, बहराइच — संविलयन विद्यालय कोदही के शिक्षक रवींद्र कुमार मिश्र बच्चों के शैक्षिक व खेलकूद दोनों पहलुओं पर समान रूप से ध्यान देते हैं। रवींद्र का मानना है कि "स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है," इसलिए वे मध्यावकाश में बच्चों को खेलों के माध्यम से भी कुछ सिखाते हैं ताकि शारीरिक और मानसिक विकास दोनों साथ-साथ हों।शिक्षण को सहज और रोचक बनाने के लिए रवींद्र मिश्र मित्रतापूर्ण व्यवहार अपनाते हैं, जिससे बच्चे विद्यालय में अधिक रुचि लेते हैं। वे अभिभावकों से लगातार संपर्क बनाकर बच्चों का नियमित विद्यालय आना सुनिश्चित करते हैं, जिसके परिणामस्वरूप विद्यालय का नामांकन और छात्र उपस्थिति दोनों में वृद्धि हुई है।रवींद्र कुमार न केवल कक्षाओं में पढ़ाई पर ध्यान देते हैं, बल्कि विद्यालय की साफ-सफाई और पेड़-पौधों की देखभाल तथा बच्चों के हित में होने वाले गैर-शैक्षणिक कार्यक्रमों का भी सक्रिय रूप से संचालन करते हैं। प्रबंध समिति के अध्यक्ष रमाशंकर पाठक और प्रधान प्रतिनिधि विक्रम चौहान ने कहा कि रवींद्र मिश्र विद्यालय के प्रति अत्यंत समर्पित शिक्षक हैं, जिनके प्रयासों से विद्यालय का नाम और शैक्षिक स्तर दोनों उन्नत हुए हैं।

No comments:
Post a Comment