Jul 20, 2026

थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार




गोण्डा - दिनांक 19.07.2026 को उ0नि0 विभव सिंह मय हमराह हे0का0 अभिषेक सिंह, हे0का0 आनन्द सिंह, हे0का0 सुनील यादव व का0 अखिलेश यादव के साथ क्षेत्र भ्रमण एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग में कटी तिराहा कस्बा नवाबगंज में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध तमंचा लेकर कटी रेलवे क्रासिंग के आगे कालिका रेस्टोरेन्ट के पास खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबन्दी कर उक्त व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम शुभम तिवारी बताया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 01 अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर एवं 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।


No comments: