Jul 20, 2026

छिनैती की घटना का सफल अनावरण, शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाईकिल व 8700 रू0 नकद बरामद



 
गोण्डा - दिनांक 16.07.2026 को वादिनी ज्योति गुप्ता पत्नी अरुण कुमार गुप्ता निवासी दरियापुर चौबे थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 देहात में लिखित तहरीर दी गयी कि वह अपने भतीजे गुड्डू पुत्र शिवकुमार निवासी सोनबरसा थाना कोतवाली देहात के साथ ऑटो रिक्शा से अपने घर जा रही थीं। समय करीब 02ः30 बजे दिन में झिंगुर पुरवा मोड़ के पास पहुंचने पर अपाचे मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके गले में पहनी हुई माला, जिसमें सोने का लॉकेट लगा था, तोड़कर छीन लिया गया तथा मौके से फरार हो गये साथ ही उक्त मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों द्वारा शीला देवी पत्नी केशवराम निवासी तुलसीपुर थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा का मोबाइल फोन भी छीन लिया गया है। वादिनी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0 देहात में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना के अनावरण हेतु थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन अवलोकन किया गया तथा घटना का सफल अनावरण करते हुए आज दिनांक 20.07.2026 को घटना कारित करने के आरोपी अभियुक्त उवैस पुत्र हसन अहमद, निवासी मोहल्ला मेवातियान, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाईकिल व 8700/- रू0 नकद बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 देहात पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया। 


No comments: