गोण्डा - बुधवार को प्रकाश मैरिज लाॅन, निकट कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी-गोण्डा में पी०एम०पोषण (मध्यान्ह भोजन) योजनान्तर्गत जनपद स्तरीय रसोइया पाक-कला का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती अंकिता जैन, मुख्य विकास अधिकारी-गोण्डा द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में जनपद के समस्त विकासखण्डों एवं नगरक्षेत्र से 30 रसोइयों द्वारा प्रतिभाग किया गया। निर्णायक समिति के सदस्य के रूप में श्रीमती गीता त्रिपाठी, प्रधानाचार्य, राजकीय बालिका इण्टर कालेज, गोण्डा, श्रीमती सुनीता मिश्रा, एसोसिएट प्रोफेसर, नारी ज्ञानस्थली महाविद्यालय, गोण्डा एवं श्री प्रभात सिंह, चीफ कुक, मेल्टिंग मोमेन्ट रेस्टोरेन्ट, अम्बेडकर चैराहा-गोण्डा उपस्थित थे।
निर्णायक समिमि के सदस्यों द्वारा भोजन को चख कर भोजन के स्वाद, बनाने के तरीके, स्वच्छता, सभ्य व्यवहार आदि को ध्यान में रखते हुए प्रतिभागी रसोइयों को अंक प्रदान किया गया। निर्णायक समिति द्वारा प्रदान अंकों के आधार पर श्रीमती सीतापति, रसोइया, विकासखण्ड-वजीरगंज ने प्रथम स्थान, श्री रामशंकर, रसोइया, प्रा0वि0 विक्रमपुर, विकासखण्ड-हलधरमऊ ने द्वितीय स्थान एवं श्री गयालाल, रसोइया, प्रा0वि0 रामापुर झिलाही, विकासखण्ड-मनकापुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रथम स्थान प्राप्त रसोइया को रू0 3500/-, द्वितीय स्थान प्राप्त रसोइया को रू0 2500/- एवं तृतीय स्थान प्राप्त रसोइया को रू0 1500/- का पुरस्कार प्रदान किया गया एवं अन्य समस्त रसोइयों को रू0 650/- सांत्वाना पुरस्कार प्रदान किया गया।
समग्र शिक्षा योजनान्तर्गत जनपद गोण्डा के उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों में जिज्ञासा आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने, वैज्ञानिक मनोवृत्ति का विकास करने, प्रयोग के अवसर उपलब्ध कराने तथा विज्ञान/गणित एवं प्रौद्योगिकी को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से विज्ञान प्रदर्शनी/क्विज प्रतियोगिता ’’राष्ट्रीय आविष्कार अभियान’’ कार्यक्रम का आयोजन प्रकाश मैरिज लान निकट कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, पन्तनगर, गोण्डा में किया गया। इस कार्यक्रम में प्रत्येक विकासखण्ड में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 05 छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।
इस प्रतियोगिता में श्रीमती अंकिता जैन, मुख्य विकास अधिकारी, गोण्डा द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर तथा प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान/सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक), देवीपाटन मण्डल, जिला विद्यालय निरीक्षक, गोण्डा तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के साथ-साथ समस्त जिला समन्वयक-समग्र शिक्षा/मध्यान्ह भोजन द्वारा उपस्थित रहकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया।
इस विज्ञान प्रदर्शनी में विकासखण्ड-हलधरमऊ के श्री अर्पित मिश्रा-प्रथम स्थान, विकासखण्ड-वजीरगंज की सुश्री कौशिकी सिंह-द्वितीय स्थान, विकासखण्ड-पड़री कृपाल की सुश्री सुमन मिश्रा-तृतीय स्थान, विकासखण्ड-कटरा बाजार के श्री राजवीर सिंह-चतुर्थ स्थान एवं विकासखण्ड-मुजेहना की सुश्री अंशिका वर्मा-पंचम स्थान प्राप्त किया तथा क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विकासखण्ड-हलधरमऊ ने प्राप्त किया, जिसमें आलोक ओझा, सुश्री प्रतीक्षा पाण्डेय, अर्पित मिश्रा, मो0 अली एवं दिव्यांश तिवारी द्वारा प्रतिभाग किया गया।
No comments:
Post a Comment