गोण्डा - तेज रफ्तार वाहनों से लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं और आए दिन किसी न किसी की जान जोखिम में पड़ती है। बुधवार को इसी तरह एक हादसा गोण्डा - फैजाबाद रोड पर कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत वीरपुर विसेन गांव के पास हुआ जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सायकिल सवार को टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू की।
Feb 11, 2026
अज्ञात वाहन की चपेट में आया बाइक सवार, मौके पर ही दर्दनाक मौत
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment