फखरपुर पुलिस की सेंसरशिप: चोरी के वांछित आरोपी ढोढे गुप्ता को बरामद माल सहित गिरफ्तार
बहराइच। थाना फखरपुर पुलिस ने चोरी के मामले में मु.अ.सं. 44/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत वांछित एक आरोपी को बरामद माल के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसपी बहराइच के निर्देश पर अपर एसपी नगर अशोक कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी कैसरगंज धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में थानाध्यक्ष संजीव चौहान की टीम ने यह सफल कार्रवाई की।गिरफ्तार आरोपी ढोढे गुप्ता पुत्र मेवालाल निवासी जोलाहनपुरवा, ग्राम हरदो पट्टी, थाना हरदी जनपद बहराइच है। टीम में उ.नि. दीपक सिंह, हे.का. प्रमोद कुमार सिंह, का. राहुल सिंह व का. जयप्रकाश शामिल रहे। आरोपी को न्यायालय बहराइच के समक्ष पेश करने के लिए रवाना कर दिया गया।

No comments:
Post a Comment