Jan 16, 2026

जेल प्रीमियर लीग का हुआ शुभारम्भ

 जेल प्रीमियर लीग का हुआ शुभारम्भ 

बहराइच । अधीक्षक जिला कारागार ने बताया कि जिला कारागार, बहराइच में निरूद्ध बंदियों द्वारा खेले जाने वाले जेल प्रीमियर लीग (जे.पी.एल.) का उदघाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बहराइच के सचिव विराट शिरोमणि द्वारा किया गया। जेल प्रीमियर लीग में कातर्निया किंग, चित्तौरा वारियर्स, किंग इलेवन नानपारा, पयागपुर सुपर जायन्ट्स नाम से 04 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता के उदघाटन अवसर पर जेल अधीक्षक राजीव कुमार सिंह, जेलर अजय कुमार झा, कारापाल श्रीमती माधुरी तिवारी व रंजीत सिंह तथा कारागार कर्मी मौजूद रहे।

                       

No comments: