Dec 9, 2025

नकौड़ी शाहपुर में श्रीराम कथा : पाँचवें दिन राम जन्मोत्सव पर चौकी प्रभारी कुंडासर ने दी भागीदारी

 नकौड़ी शाहपुर में श्रीराम कथा : पाँचवें दिन राम जन्मोत्सव पर चौकी प्रभारी कुंडासर ने दी भागीदारी

फखरपुर, कुंडासर चौकी अंतर्गत नकौड़ी शाहपुर के ब्रह्मचारी बाबा स्थान पर चल रही नवदिवसीय श्रीराम कथा के पाँचवें दिन राम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। आचार्य मार्कण्डे जी महाराज ने श्रीराम के जन्म, देवताओं के आगमन और अयोध्या के उत्सवमय माहौल का भावपूर्ण वर्णन किया। ,इस अवसर पर चौकी प्रभारी गुलाब सिंह, सहयोगी प्रमोद सिंह व राहुल सिंह कथा स्थल पर पहुंचे और आचार्य श्री का माल्यार्पण कर सम्मान किया। आचार्य मार्कण्डे जी महाराज ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर शुभाशीष प्रदान किया।


No comments: