Dec 11, 2025

महराजगंज हिंसा मामले में कोर्ट आज सुनाएगी सजा, दुर्गा विसर्जन में हुई थी हत्या

बहराइच - हरदी थानाक्षेत्र में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान महाराजगंज में हुई हिंसा के मामले में आज फैसला आयेगा, हिंसा के मामले में न्यायालय आज बड़ा फैसला सुनाएगा।
विगत वर्ष दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान रामगोपाल की  हत्या कर दी गई थी,हत्या के मामले में 13 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ था। न्यायालय द्वारा 3 लोगों को दोषमुक्त, 10 लोगों पर दोष सिद्ध, किया है, मामले में आज 10 आरोपियों को सजा सुनाई जानी है।
कोर्ट ने अब्दुल हमीद, फहीम, सरफराज, तालिब, सैफ दोषी करार, जावेद, ज़ीशान, शोएब, ननकऊ व मारुफ़ को दोषी करार दिया है। वहीं खुर्शीद, शकील, अफजल दोषमुक्त कर दिए गए हैं। अब सबकी निगाहें आज आने वाले फैसले पर टिकीं हैं।

No comments: