गोण्डा - विकास भवन गोंडा सभागार में किसान दिवस की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अंकिता जैन ने किया। बैठक की कार्रवाई प्रारंभ करते हुए उप कृषि निदेशक प्रेम कुमार ठाकुर ने सर्वप्रथम समस्त प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा गत माह आयोजित हुई बैठक में कृषकों द्वारा प्रस्तुत की गई। समस्याओं के निस्तारण के प्रगति पर वार्ता की गई।
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने धान क्रय के विषय में विभाग द्वारा निर्धारित की गई प्रक्रिया के विषय में कृषकों को विस्तार से जानकारी दी। जिला गन्ना अधिकारी ने गन्ना विभाग तथा जिला उद्यान अधिकारी ने उद्यान विभाग द्वारा किसानों के हित में चलाए जा रहे कार्यक्रमों के विषय में कृषकों को अवगत कराया।
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कृषकों के द्वारा बैठक में प्रस्तुत की जाने वाली समस्त समस्याओं का निराकरण प्रत्येक दशा में एक माह के अवधि के अंदर अवश्य कर लिया जाए तथा ऐसी कोई भी समस्या लंबित न रहे। जिसका निस्तारण जनपद स्तर पर संभव है। उन्होंने यह भी बताया कि यदि कोई ऐसी समस्या जो निस्तारित होने लायक है लेकिन किसी अधिकारी द्वारा शिथिलता के कारण निस्तारित नहीं की जा रही है तो संबंधित अधिकारी को कारण बताओं नोटिस जारी करने की कार्यवाही की जाए।
बैठक में कुल 14 कृषकों के द्वारा अपनी समस्याएं बैठक में प्रस्तुत की गई। इसके संबंध में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि इन समस्याओं का त्वरित प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए।
बैठक में उप कृषि निदेशक श्री प्रेम कुमार ठाकुर, जिला कृषि अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी पारसराम, जिला पंचायत राज अधिकारी लाल जी दुबे सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों और कृषक प्रतिनिधि शुक्ला प्रसाद शुक्ला, ओम प्रकाश पांडे, सत्येंद्र दुबे आदि के द्वारा प्रतिभाग किया गया।
No comments:
Post a Comment