किसानों की 10 सूत्रीय मांगों पर किसान संघ का प्रदर्शन: फखरपुर में बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर गन्ने का रेट ₹500 प्रति क्विंटल करने की मांग
फखरपुर (बहराइच),: भारतीय किसान संघ (उत्तर प्रदेश) ने आज प्रदेश के समस्त विकासखंडों पर एकदिवसीय धरना आयोजित कर मुख्यमंत्री को 10‑सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। फखरपुर में किसानों ने बीडीओ को ज्ञापन देकर गन्ना मूल्य बढ़ाकर ₹500 प्रति क्विंटल करने समेत अन्य मांगों की त्वरित पूर्ति की मांग की।
संगठन की प्रमुख मांगों में किसान सम्मान निधि में प्रदेश सरकार द्वारा केंद्र के समान ₹6,000 प्रति वर्ष का अंश देना (ताकि किसानों को कुल ₹12,000 प्रति वर्ष मिल सकें), एमएसपी पर 100% खरीद की विधिक गारंटी, निजी नलकूपों पर निःशुल्क बिजली और भूमि अधिग्रहण में बाजार भाव से 5 गुना मुआवजा शामिल हैं।


No comments:
Post a Comment