Sep 10, 2026

गेस्ट हाउस में मिला युवक युवती का शव, सुसाइड नोट से खुलेगा बड़ा राज

लखनऊ - चिनहट स्थित एक गेस्ट हाउस में युवक-युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई, गेस्ट हाउस में कमरा नंबर 101 में युवक-युवती के शव बरामद हुआ।  बताया जा रहा है कि दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया,मृतक युवक की पहचान अमित के रूप में तो मृतका की पहचान नरगिस के रूप में हुई है। दोनों शवों को लोहिया अस्पताल भेज दिया गया, वहीं कमरे से शादी का सर्टिफिकेट और सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पूरी घटना चिनहट के रेड बिल्डिंग गेस्ट हाउस से जुड़ी है।

No comments: