Oct 16, 2025

सड़क हादसे में घायल बाइक सवार, लखनऊ रेफर

करनैलगंज/गोण्डा -  तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से घायल हुए बाइक सवार को गोण्डा से लखनऊ रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम चौरी गांव निवासी अर्जुन सिंह उम्र करीब 52 वर्ष  पुत्र  जलेश्वर सिंह निवासी चौरी चौराहे से अपने घर जा रहे थे, इसी बीच गांव के पास बने कट के पास तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार कर घायल कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर गए। स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत में गोण्डा रेफर कर दिया गया। उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टर द्वारा उन्हें गोण्डा से लखनऊ रेफर कर दिया गया 

No comments: