गोण्डा - बीते 27 अप्रैल को पायल सिंह पुत्र जितेन्द्र प्रताप सिंह नि0 दत्तनगर विसेन थाना को0 नगर जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 नगर में लिखित तहरीर दी गयी कि विपक्षीगणों द्वारा आपसी विवाद के चलते जानलेवा हमला करते हुए मारा-पीटा गया है। वादिनी की लिखित तहरीर पर थाना को0 नगर में सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत हुआ। आज दिनांक 28.04.2025 को थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान दोषी पाए गए आरोपी अभियुक्त अभिषेक उर्फ शुभम को दत्तनगर विसेन प्राइमरी विद्यालय के पास से व अभियुक्ता गीता सिंह को इमरती विसेन रेलवे लाइन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
No comments:
Post a Comment