करनैलगंज/गोण्डा - कर्नलगंज क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक हादसा करनैलगंज लखनऊ हाईवे स्थित भलियन पुरवा नारायणपुर मोड़ के पास हुआ उस वक्त हुआ जब घायल बाइक सवार को बचाने दौड़े लोगों को अनियंत्रित चार पहिया ने रौंद डाला। हादसे में नारायन पुर माझा निवासी हसन मोहम्मद पुत्र हैदर अली, इम्तियाज- पुत्र हैदर, गुलशन पुत्र शत्रोहन तथा संजय तिवारी पुत्र कृष्णपाल ग्राम तरहटा की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं नारायन पुर माझा निवासी तबरेज़,परवेज , अल्ताफ व अंशुमान तथा करुआ निवासी विनय सिंह घायल हो गए, जिसमें दो लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
Jun 10, 2026
अपडेट - कर्नलगंज: सड़क हादसा, जानिए मृतकों व घायलों के नाम व पता, विधायक पहुंचे अस्पताल
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment