Jul 1, 2026

52 दिनों से लापता विवाहिता का नहीं कोई सुराग, दौड़ रहा पीड़ित पिता



गोण्डा - लंबे समय से गायब महिला का अभी तक सुराग न लगने से परिजन परेशान हैं, मामले में पुलिस ने पति की तहरीर पर गुमशुदगी का दर्ज किया था। वहीं युवती का पिता 52 दिनों से तहरीर लेकर दौड़ रहा है,लड़की के पिता द्वारा ससुराली जनों पर आरोप लगाया गया है। 
पिता का आरोप है कि दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। करीब एक साल पहले मोतीगंज की महिला की शादी कोतवाली देहात के सोहसा परसा गांव में हुई थी।

No comments: