आगामी त्योहारों बारावफात एवं रक्षाबंधन के दृष्टिगत राजपत्रित अधिकारियों द्वारा पीस कमेटी की बैठक आयोजित
गोण्डा - जिले में आगामी त्योहार बारावफात एवं रक्षाबंधन को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत गोण्डा पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में राजपत्रित अधिकारियों द्वारा संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों एवं पीस कमेटी के सदस्यों के साथ बैठकें आयोजित की गईं।बैठकों में आगामी त्योहारों के दौरान क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द कायम रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा भ्रामक सूचना पर ध्यान न देने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।अधिकारियों द्वारा धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत व्यक्तियों से अपील की गई कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को त्योहारों को आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाने के लिए प्रेरित करें। साथ ही किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट, अफवाह अथवा भड़काऊ संदेश सोशल मीडिया पर प्रसारित न करने तथा ऐसी किसी सूचना के संज्ञान में आने पर तत्काल पुलिस को अवगत कराने के लिए कहा गया।बैठक में जुलूस/धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान निर्धारित मार्ग एवं समय का पालन करने, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक भीड़ न लगाने तथा ध्वनि विस्तारक यंत्रों का नियमानुसार प्रयोग करने के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए गए। राजपत्रित अधिकारियों द्वारा थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने, धार्मिक स्थलों एवं प्रमुख बाजारों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने तथा किसी भी छोटी-बड़ी सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।गोण्डा पुलिस द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई है कि आगामी त्योहारों को शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाएं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास न करें और बिना सत्यापन के किसी सूचना को सोशल मीडिया पर साझा न करें।
No comments:
Post a Comment